ब्रेकिंग
राष्ट्रगान की तरह ‘वंदे मातरम्’ को भी राष्ट्रगौरव का दर्जा देने के निर्णय का राम नाईक द्वारा स्वागत। जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना भयहरणनाथ धाम की राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की पैमाइश पूर्ण। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मन्त्री श्री अजय राय के स्वास्थ्य के लिए लिए प्रार... प्रमोद तिवारी की जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर से हुयी शिष्टाचार भेंट। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल प्रतापगढ़ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया... श्रमिक चेतना के प्रतीक स्व.रघुवीर सिंह पवन की रचना 'लाल सितारा' का हुआ लोकार्पण। मासूम अरपित को निगल गई नहर की गहराई: 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत से गांव में मातम राजा भइया ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाली परियावां-लवाना मार्ग का शिलान्यास। लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नारी श...
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

गंगा हमारी आस्था की प्रतीक इन्हे स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी – एशा सिंह

परियोजना अधिकारी एशा सिंह ने किया जागरूक

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम

जिला परियोजना अधिकारी एशा सिंह ने गंगा संरक्षण के प्रति किया जागरूक

प्रयागराज। गंगा हमारी आस्था और विश्वास की प्रतीक है इसलिए इनको साफ और स्वच्छ रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी बनती है। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जिला गंगा समिति प्रयागराज द्वारा शंकर घाट पर गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे पंहुची जिला परियोजना अधिकारी एशा सिंह ने उपस्थित लोगों को गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक किया और घाटों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को फैलने से रोकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा नदियां हमारी संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और इसकी स्वच्छता और संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय लोगों ने घाट पर श्रमदान कर कूड़ा-कचरा साफ किया और इको-फ्रेंडली प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए नमामि गंगे के कपड़े के बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम में अनीश यादव , रविंदर पांडे आदि मौजूद रहे

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button