ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ - पत्नी की हत्या कर रची थी लूट की झूठी कहानी,पति गिरफ्तार, खून सना पत्थर बरामद खाद की कालाबाजारी! 1600 में बेच रहे 1350 की डी ए पी खाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक बार फिर गौ रक्षा के लिए आंदोलन पर उतरने का ऐलान किया। प्रतापगढ़ जीआरपी को मिली 47 लाख की बड़ी सौगात,DG रेलवे ने किया प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि...
Uncategorized

इंटर के छात्र की मौत मामले में प्रधानाचार्य गिरफ्तार, शिक्षक संघ ने किया प्रदर्शन,जाने पूरा मामला

धनसारी स्थित साधवी शिरोमणि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्णमूर्ति त्रिपाठी को गिरफ्तार किये जाने से शिक्षक संघ में रोष

प्रतापगढ़ जिले में हुई इंटर के छात्र शिवम सिंह की आत्महत्या के मामले में प्रिंसिपल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक पक्षीय कार्यवाही से नाराज़ शिक्षक संघ का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सौंपा डीएम,एसपी और डीआईओएस को ज्ञापन।

जेठवारा इलाके में फीस न जमा होने पर प्रवेश पत्र से वंचित इंटरमीडिएट के छात्र के आत्महत्या मामले में पुलिस ने धनसारी स्थित साधवी शिरोमणि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्णमूर्ति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कार्रवाई को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने गहरी नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। डीएम,एसपी डीआईओएस को ज्ञापन देकर कार्रवाई रोकते हुए निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई । शिक्षक संघ का कहना है कि स्ववित्तपोषित संस्थाओं को सरकार की ओर से कोई सहयोग नहीं मिलता, छात्रों के शुल्क से ही शिक्षको और कर्मचारियों की जीविका चलती है।इंटर कॉलेज के कई छात्र हजारों रुपए शुल्क बकाया होने के बावजूद भी परीक्षा दे रहे हैं। स्कूल में सीसीटीवी लगाए गए हैं और बोर्ड की परीक्षा भी चल रही है। ऐसे में वृहद जांच करके ही कार्रवाई की जाय।

Dhasari inter college student

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button