ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश जल निगम लाल झंडा मजदूर यूनियन का द्विवार्षिक सम्मेलन एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विदाई समारोह सम्पन्न।

सम्मेलन का उदघाटन करते हुए मजदूर नेता हेमंत नंदन ओझा ने कहा कि केंद्र व राज्य में श्रमिक व कर्मचारी विरोधी सत्ता स्थापित है, जो श्रमिकों और मजदूरों के अधिकार को कुचलना चाहती है।

उत्तर प्रदेश जल निगम लाल झंडा मजदूर यूनियन का द्विवार्षिक सम्मेलन एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विदाई समारोह सम्पन्न।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 10 जनवरी।

सम्मेलन का उदघाटन करते हुए मजदूर नेता हेमंत नंदन ओझा ने कहा कि केंद्र व राज्य में श्रमिक व कर्मचारी विरोधी सत्ता स्थापित है, जो श्रमिकों और मजदूरों के अधिकार को कुचलना चाहती है।

कार्यक्रम सुखपाल नगर लैब जल निगम सिटी प्रतापगढ़ पर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता राधेश्याम तिवारी ने की और उद्घाटन ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस उत्तर प्रदेश के मंत्री एवं डी टी यू सी के जनपद अध्यक्ष हेमंतनंदन ओझा ने किया।

उन्होंने बताया कि श्रमिकों के हित में बने 44 कानूनों को सरकार ने समाप्त कर दिया है और उसकी जगह नई श्रम संहिता बनाई गई है, जिसको भी लागू किए जाने की योजना है।

उन्होंने कहा कि यदि उसे लागू किया जाता है तो देश भर के अंदर 20 करोड़ से अधिक मजदूर और कर्मचारी आंदोलन पर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकारें आती जाती रहेगी लेकिन जब मजदूर और कर्मचारी इकट्ठा रहेगा तभी उसके हितों की रक्षा हो सकेगी।

केंद्र एवं राज्य सरकार की नीति सार्वजनिक उपक्रमों को बेचना विभागों का निजीकरण करना है। कर्मचारियों की भर्ती के बजाय ठेके पर और आउटसोर्सिंग पर तथा मानदेय पर स्कीम वर्कर्स और मजदूर रखे जा रहे हैं जिन्हें जीने लायक वेतन नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज देश में फिर से श्रमिकों को धर्म जाति से ऊपर उठकर एक छतरी के नीचे एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने जल निगम में भी ठेकेदारी और आउटसोर्सिंग की प्रथा और व्यवस्था पर अपने भाषण में गहरी चोट दी, और तत्काल ठेकेदारी प्रथा और आउटसोर्सिंग को समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर सम्मेलन को मुख्य रूप से नंद जी सिंह, उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन, मुन्ना अली मंडल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जल निगम लाल झंडा मजदूर यूनियन, राम शिरोमणि ओझा लेखाकार पूर्व एवं विधि विशेषज्ञ जल निगम आदि ने संबोधित किया।

इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें संरक्षक राधेश्याम तिवारी, अध्यक्ष शेष कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष नूर मोहम्मद, सचिव अभय मौर्य, उप सचिव मनोज कुमार यादव, कोषाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडे, संघर्ष समिति अध्यक्ष रामप्यारे यादव, कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश ,श्रीवास्तव रमेश चंद्र यादव,वीरेंद्र कुमार ओझा, शिव बालक यादव सर्वसम्मत से चुने गए।

इस अवसर पर सेवानिवृत कर्मचारी सर्व श्री जयप्रकाश शाह, शिव बहादुर सिंह, प्रेम शंकर द्विवेदी, प्रेमा देवी, शिव मूर्ति शुक्ला, राधेश्याम तिवारी, मोहम्मद शमीम अख्तर एवं रामकुमार श्रीवास्तव को अंगवस्त्र एवं उपहार से भरा हुआ बैग तथा छड़ी के साथ माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया गया।

सम्मानित करने वालों में प्रमुख रूप से मजदूर नेता हेमंत नंदन ओझा मंडल अध्यक्ष मुन्ना अली, राम शिरोमणि ओझा, एवं नंद जी सिंह रहे। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में जनपद भर से जल निगम के कर्मचारी जुटे थे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button