पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार सिपाही हुआ घायल
शिक्षिका से स्कूल में घुसकर हाल में किया था चैन स्नेचिंग की वारदात, पुलिस की निगाह में बना था किरकिरी

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार सिपाही हुआ घायल
शिक्षिका से स्कूल में घुसकर हाल में किया था चैन स्नेचिंग की वारदात, पुलिस की निगाह में बना था किरकिरी
प्रतापगढ़: पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच हुई दुस्साहिक मुठभेड़ में पुलिस की गोली का शिकार हुआ 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्त में आ गया। इस मुठभेड़ में एक आरक्षी राजकुमार सिंह भी घायल हो गया। पुलिस घायल सिपाही और बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके से पुलिस ने कारतूस बरामद किया और लूटी गई पीली धातु की चेन का हिस्सा ग्राम कमौरा के पास सई नदी किनारे झाड़ियों में छिपाने की बात कबूल करने पर उसकी बरामदगी के लिए लीलापुर पुलिस टीम जब आरोपी को लेकर वहां पहुंची तो झाड़ियों में छिपाए तमंचे से फायरिंग कर दिया जिससे आरक्षी राजकुमार सिंह गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया हिस्ट्रीशीटर अमेठी जनपद के थाना संग्रामपुर का रहने वाला विपिन सिंह कई मुकदमों का वांछित अपराधी था।
उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए यह पूरा मामला लीलापुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर खजूर में हुई चेन स्नैचिंग की घटना से जुड़ा है जहां स्कूल में घुसकर शिक्षिका से उसकी चैन लूटने की कोशिश किया था।नगर कोतवाली क्षेत्र के अष्टभुजा नगर निवासी शिक्षिका माया सिंह जब बच्चों को पढ़ा रही थीं, तभी बाइक सवार दो बदमाश कक्षा में घुस आए और तमंचा सटाकर चेन छीनने का प्रयास किया। शिक्षिका के ससुर ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। घटना के बाद मनबढ़ अपराधी को पकड़ना पुलिस के नाक का सवाल बन गया था। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए पूरी ताकत झोंक दिया था और परिणाम स्वरूप आज पुलिस की गोली का शिकार होकर अपने अंजाम को पहुंच गया।

