ब्रेकिंग
यूजीसी कानून उतरप्रदेश तो छोड़िए देश के किसी भी राज्य में लागू नहि होने देंगे: कुंवर हरिवंश सिंह। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का 12 स्वर्णिम वर्ष रहा- ठाकुर प्... लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिले बाबागंज विधायक विनोद सरोज जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार...
प्रतापगढ़

स्कूल में घुसकर शिक्षकों संग किया दुर्व्यवहार, जताया आक्रोश

सीओ लालगंज से शिक्षकों ने की शिकायत, कार्रवाई का मिला भरोसा

प्रतापगढ़। स्कूल में परीक्षा के दौरान आरोपियो द्वारा प्रधानाध्यापक तथा शिक्षकों के साथ अभद्र आचरण व विद्यालय में हंगामा मचाने को लेकर शुक्रवार को शिक्षको में आक्रोश पनप उठा। नाराज शिक्षको ने तहरीर के बावजूद पुलिस कार्रवाई न होने पर सीओ से मिलकर गुस्से का इजहार किया। लालगंज कोतवाली के कंपोजिट विद्यालय पूरे केवल में बीती सोलह मार्च को सुबह दस बजे गांव के ही तीन आरोपियों ने विद्यालय के अंदर घुसकर रंजिशन प्रधानाध्यापक जीतलाल यादव से अभद्रता करने लगे। आरोपियो द्वारा गालीगलौज से प्रधानाध्यापक ने मना किया तो आरोप है कि दबंगो ने सरकारी अभिलेखों को इधर उधर फेंक दिया। वही उपस्थिति पंजिका को जबरिया फाड़कर नष्ट कर दिया। हंगामे के दौरान विद्यालय में तैनात शिक्षक अमित कुमार पाण्डेय एवं मंजीत कुमार ने आरोपियो को समझाना बुझाना चाहा तब उनके साथ भी अभद्रता की गयी। प्रधानाध्यापक जीतलाल यादव ने पुलिस को घटना के बाबत तहरीर सौंपी। तहरीर सौपने के बाद जांच के नाम पर पुलिस ने कार्रवाई नही की। इस पर प्राथमिक शिक्षक संघ लालगंज के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सीओ से मिलकर आक्रोश जताया। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि इस समय विद्यालय में वार्षिक परीक्षाएं चल रही है। ऐसे में यह घटना भय का माहौल बना गयी है। सीओ आशुतोष मिश्र ने शिक्षकों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया। इस मौके पर प्राशिसं के अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, मंत्री विष्णु कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हिमांशु ओझा, प्रदीप कुमार पाण्डेय, अजय मिश्र, अमित पाण्डेय आदि शिक्षक मौजूद रहे।

सीओ कार्यालय के सामने जुटे प्राथमिक शिक्षक

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button