ब्रेकिंग
नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी  घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप — कोर्ट के आदेश पर 18 के खिलाफ मुकदमा द... आत्मा की अमरता एवं देह की नश्वरता के ज्ञान ने भारतीयों को बनाया कालजई: ओम प्रकाश नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश भगवान शिव की आराधना सदैव कल्याणकारी: सम्पूणार्नंद जी स्कूल में घुसकर शिक्षकों संग किया दुर्व्यवहार, जताया आक्रोश प्रीमियम पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी मोदी सरकार की अवसरवादिता: प्रमोद तिवारी कुंडा में संचारी रोगों पर सख्ती की तैयारी, टास्क फोर्स बैठक में अफसरों को सख्त निर्देश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू नववर्ष पर भव्य आयोजन हुआ। कलयुगी प्रेमी की हैवानियत: गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर नहर में फेंका शव
प्रतापगढ़

प्रीमियम पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी मोदी सरकार की अवसरवादिता: प्रमोद तिवारी

राज्यसभा सांसद ने डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में गिरावट को बताया आर्थिक तबाही का काला अध्याय

प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रीमियम पेट्रोल के दामों में दो रुपए की बढोत्तरी को पूरी तरह से अवसरवादिता करार दिया है। वहीं उन्होने डॉलर के मुकाबले रुपए की रिकार्ड गिरावट को मोदी सरकार की आर्थिक तबाही की इंतहा भी करार दिया है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डर के दामों में बढोत्तरी के बाद सरकार ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर यह साबित कर दिया है कि वह जनता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में पूरी तरह से असफल हैं। उन्होने सरकार से सवाल दागा कि वह देश को बताये कि जब कच्चे तेल की कीमत साठ डॉलर प्रति बैरल पर थमी थी तब उसने कीमतों को आखिर क्यों नही घटाया था। उन्होने कहा कि तब सरकार ने छब्बीस से तीस लाख करोड़ की कमाई कर यह राग अलापा था कि इससे वह पुराना घाटा पूरा कर रही है। उन्होने कहा कि सरकार ने यह भी दलील दिया था कि यह कमाई भविष्य की आवश्यक आवश्यकता को सुरक्षित रखने के लिए काम आयेगी। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कच्चे तेल को लेकर अभी युद्ध का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। उन्होने कहा कि अभी भी अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में मात्र सौ से एक सौ दस डॉलर पर कच्चे तेल की लागत थमी हुई है। उन्होनें कहा कि ऐसे में यदि कोई डीलर पेट्रोलियम क्षेत्र में इस प्रकार से दाम बढ़ाता तब इसे मुनाफाखोरी व चोर बाजारी तथा अवसरवादिता करार दिया जाता। उन्होने कहा कि ऐसे हालात में मोदी सरकार का भी तो अब सीधे सीधे अवसरवादिता और मुनाफाखोरी का जनविरोधी रवैया सामने आया है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार का यह कदम पूरी तरीके से निंदनीय और जनविरोधी है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार से फौरन प्रीमियम पेट्रोल के दामों में बढोत्तरी को वापस लिए जाने की मांग भी उठाई है। वहीं विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने डॉलर के मुकाबले रुपए की रिकार्ड गिरावट को लेकर भी मोदी सरकार की तगड़ी घेराबंदी की है। उन्होने कहा कि यह गिरावट आर्थिक तबाही की इंतहा है। उन्होने कहा कि रुपए का कमजोर होना दुनिया में देश की साख की शर्मनाक गिरावट है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को रुपए की गिरावट को नियंत्रित न कर पाने की विफलता से जुडी इस आर्थिक तबाही के लिए स्वयं नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि सरकार की अवसरवादिता का खामियाजा देश का मध्यम वर्ग भुगत रहा है। उन्होने कहा कि घरेलू एलपीजी गैस के दामों में बढ़ोत्तरी और इसकी किल्लत से लघु व्यापार तथा मध्यम वर्ग को तगड़ा झटका लगा है। उन्होने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में आर्थिक गिरावट की इंतहा मोदी सरकार का सर्वाधिक काला इतिहास है।

प्रमोद तिवारी, राज्यसभा सांसद

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button