ब्रेकिंग
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्ला-बोल, भारी बारिश में पुलिस ने कांग्रेसियों... राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में शिव शंकर तिवारी "सोहगौरा" को राष्ट्रीय "हिन्दी भक्त सम्मान" 2026 उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए मूर्तिकार व शिल्पक... आखिर पंचायत सचिव को मनमानी की भुगतनी पड़ी क़ीमत! निलंबित 29 सितंबर से लागू होगी आदर्श अचारसंहिता! चुनाव कि तारीखों कि हुई घोषणा भारती स्कूल में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम। समाज की शक्ति उसके संगठन,आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता में निहित है : प्रांत प्रचारक रमेश हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञाप... सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीगंज पहुंची संकल्प बाइक यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

लालगंज में महात्मा अय्यंकाली की पुण्यतिथि मनाई गई

समाज हित में किए गए कार्यों को श्रद्धा पूर्वक याद किया गया

लालगंज में महात्मा अय्यंकाली की पुण्यतिथि मनाई गई

लालगंज (प्रतापगढ़): लोकप्रिय जनहित सेवा संस्थान के तत्वावधान में तथा अंबेडकर फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से लालगंज के खाना पट्टी स्थित राम स्वरूप राम अधीन गुप्ता इंटर कॉलेज में महात्मा अय्यंकाली की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में 300 से अधिक कॉलेज छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए, और अंग वस्त्रम और मोमेंटो, शील्ड और मेडल तथा प्रमाणपत्र वितरित कर पुरस्कृत किया गया !


कार्यक्रम में प्रयाग नर्सिंग होम के निदेशक डॉ अरुण कुमार द्विवेदी, कार्यक्रम के अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी प्रकाश प्रबंधक पंडित डी एन तिवारी कॉन्वेंट स्कूल , जय प्रकाश तिवारी व विशिष्ट अतिथि विनोद मिश्र समाज सेवी कुंडा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे। रंगीला एंड कंपनी द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित लोगों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम का संचालन कुलभूषण शुक्ल ने किया तथा संस्था के सचिव श्री निरंजन प्रकाश तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। मौके पर अखिलेश, प्रदीप, मीना, अर्चना, शशी प्रदीप, राम अंजोर आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे!

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button