ब्रेकिंग
जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

डीएम एवं एसपी ने श्रावण मास के दृष्टिगत बाबा घुइसरनाथधाम का किया निरीक्षण

श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े-डीएम

डीएम एवं एसपी ने श्रावण मास के दृष्टिगत बाबा घुइसरनाथधाम का किया निरीक्षण

श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े- डीएम

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। श्रावण मास के दृष्टिगत जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने सई नदी किनारे पर स्थित बाबा घुइसरनाथधाम मन्दिर पहुॅचकर दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया साथ ही सबके सुख-शान्ति व मंगल की कामना की। डीएम एवं एसपी द्वारा श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा, पार्किंग, साफ-सफाई आदि आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसका विशेष ध्यान दिया जाये। डीएम ने मंदिर परिसर में नियमित सफाई करवाने और पूरे परिसर को स्वच्छ रखने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने बाबा घुइसरनाथ धाम मन्दिर में लगे पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मन्दिर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबन्द रहे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय, उपजिलाधिकारी लालगंज शैलेन्द्र कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button