ब्रेकिंग
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभात पाठक क्लासेज लखनऊ में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मनाई जयंती अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा है-- केशव प्रसाद मौर्य जनहित के मुद्दों पर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को सौंपा ज्... प्रधानाचार्य परिषद- इकाई तहसील फूलपुर के अध्यक्ष बने डॉ अरविन्द कुमार और मंत्री बने विनोद कुमार सिंह... कुंडा में भाजपा के बूथ सम्मेलन में गरजा विकास का मुद्दा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ बखान रानीगंज में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न,मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति-- धीरज ओझा। यूपी ATS ने बलरामपुर से ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपी शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया। माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ की रेनू मिश्रा ने परिवार और जनपद का नाम रोशन किया।

प्रतापगढ़ जनपद के लिए उस समय गौरव का क्षण रहा जब यहां के निवासी श्री विजय मिश्र 'गुरूजी' की पुत्री रेनू को सिंगापुर के साउथ एशियन इंस्टीट्यूट की इंटरनेशनल कान्फ्रेंस में पेपर प्रेजेंटेशन के लिए आमंत्रण पत्र मिला।

प्रतापगढ की रेनू मिश्रा ने परिवार और जनपद का नाम रोशन किया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 6 जनवरी।

प्रतापगढ़ जनपद के लिए उस समय गौरव का क्षण रहा जब यहां के निवासी श्री विजय मिश्र ‘गुरूजी’ की पुत्री रेनू को सिंगापुर के साउथ एशियन इंस्टीट्यूट की इंटरनेशनल कान्फ्रेंस में पेपर प्रेजेंटेशन के लिए आमंत्रण पत्र मिला।

सुश्री रेनू मिश्रा भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री विजय मिश्र की पुत्री हैं और वर्तमान में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की शोध छात्रा हैं।

उनको सिंगापुर में नैनो टेक्नोलॉजी पर व्याख्यान देने के लिए बुलाया गया है। यूपी के प्रतापगढ़ की बेटी रेनू मिश्रा ने जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।

उल्लेखनीय है कि रेनू मिश्रा लालगंज तहसील के ग्राम सभा ढिंगवस निवासी विजय कुमार मिश्रा की पुत्री हैं और वर्तमान में बीएचयू वाराणसी में रसायन विज्ञान की शोध छात्रा है।

उन्होंने बताया कि सिंगापुर में 21 से 24 जनवरी 2026 तक द साउथ एशियन इंस्टीटयूट ऑफ साइंस एंड इजीनियरिंग द्वारा एडवांस नैनो टेक्नोलॉजी पर इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस कांफ्रेंस में नैनो एंड मैटेरियल साइंस पर प्रजेंटेशन देने के लिए रेनू मिश्रा का चयन किया गया है।

इस कांफ्रेंस में रेनू मिश्रा पीडी-पी द्वारा 4-वीपी मेम्ब्रेन नैनोरिएक्टर पर पेपर प्रेजेंटेशन और व्याख्यान प्रस्तुत करेगी।

रेनू मिश्रा की इस उपलब्धि पर परिवार और जिले के लोगों में खुशी व्याप्त है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button