ब्रेकिंग
छात्रों की समस्याओं पर एन एस यू आई ने कुलपति से वार्ता किया। राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,14 मार्च को राष्ट्रीय लो... पुलिस ने 14 लाख रुपये की कीमत के 93 गुमशुदा मोबाइल फोन किया बरामद,एसपी ने असली मालिको सौंपे मोबाइल फ... आसिफ हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध...
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

छात्रों की समस्याओं पर एन एस यू आई ने कुलपति से वार्ता किया।

प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष शुभम मिश्रा एवं शिवांशु भट्ट- अध्यक्ष, एमडी पीजी कॉलेज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भईया) यूनिवर्सिटी के कुलपति से विस्तृत वार्ता किया।

छात्रों की समस्याओं पर एन एस यू आई ने कुलपति से वार्ता किया।

ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रयागराज, 12 मार्च।

प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष शुभम मिश्रा एवं शिवांशु भट्ट- अध्यक्ष, एमडी पीजी कॉलेज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भईया) यूनिवर्सिटी के कुलपति से विस्तृत वार्ता किया।

इस दौरान छात्रों के साथ हुए अन्याय तथा उनसे संबंधित सभी प्रमुख मांगों को मजबूती से कुलपति के समक्ष रखा गया।

वार्ता के दौरान छात्रों के भविष्य और परीक्षा परिणामों से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।
कुलपति ने पूरे मामले को ध्यानपूर्वक सुनते हुए छात्रों के पक्ष में आश्वासन दिया कि आप सभी सोमवार तक प्रतीक्षा करें।

विश्वविद्यालय द्वारा जिन छात्र-छात्राओं को असफल घोषित किया गया है, उनके परिणामों की पुनः समीक्षा कर आवश्यक संशोधन के साथ परिणाम दोबारा घोषित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल ने स्पष्ट कर दिया कि यदि सोमवार तक छात्रों के परिणामों की पुनः समीक्षा कर आवश्यक संशोधन के साथ परिणाम दोबारा घोषित नहीं किया गया, तो हम सभी छात्र-छात्राएँ एक उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और अपनी यह लड़ाई विश्वविद्यालय से लेकर सड़क से सदन तक पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे।

इस प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से जिला महासचिव राघवेंद्र तिवारी, प्रभात रंजन तथा जिला सचिव विकास यादव उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button