ब्रेकिंग
नीतीश के बाद सम्राट बने बिहार के चौधरी भाजपा के हाथों में पहली बार बिहार की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा हुई। पत्रकार राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाएं: संतोष गंगवार गुरुग्राम ग्लोबल हाइट्स विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न। जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा न्यायिक शुचिता के लिए सवालों के समाधान पर कौंध रहा गहरा प्रश्नचिन्ह ..... रफ्तार, लापरवाही या सिस्टम की चूक? प्रतापगढ़ में पलटा 16 चक्का ट्रक, बाल-बाल बची जानें कुंडा में 1.20 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का शिलान्यास कुंडा में एसपी दीपक भूकर का पैदल मार्च, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर सख्त रुख प्रतापगढ़: दबंगों के हौसले बुलंद, महिला और उसकी बेटी को अपहरण की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी कंधों पर किताबें नहीं, सपनों का बोझ—भारी बस्तों तले दबता बचपन आखिर कब तक?
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशकानपुर नगरलाइफ स्टाइल

खाकी का मान: कानपुर नगर में तैनात आरक्षी बना पीसीएस अधिकारी

PCS 2024 में कामर्शियल टैक्स ऑफिसर के रूप हुआ चयन, युवा आरक्षियों के लिए बन सकता है प्रेरणा श्रोत, अधिकारियों ने किया सम्मानित

खाकी का मान: कानपुर नगर में तैनात आरक्षी बना पीसीएस अधिकारी

 

PCS 2024 में कामर्शियल टैक्स ऑफिसर के रूप हुआ चयन, युवा आरक्षियों के लिए बन सकता है प्रेरणा श्रोत, अधिकारियों ने किया सम्मानित

 

Global भारत डेस्क: कानपुर नगर में तैनात एक आरक्षी ने पीसीएस परीक्षा पास करके वर्दी के गौरव को बढ़ा दिया है। मूल रूप से अमेठी जनपद के रहने वाले आशीष शुक्ला कामर्शियल टैक्स ऑफिसर के रूप अब सेवा देंगे। वर्दी का कठोर अनुसान राजस्व के क्षेत्र में राष्ट्र सेवा का मार्ग बनेगा। 24 घंटे की नौकरी पुलिस में सतत सेवा के साथ आशीष ने पठन पाठन जारी रखा और यूपीपीसीएस की परीक्षा की तैयारी भी जारी रखी और अंत में उसने मील का पत्थर गाड़ कर अपने को साबित किया है।

आशीष मूलतः शुक्ला बाजार अमेठी के रहने वाले है, उनकी उपलब्धि पर कानपुर के पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल और अपर पुलिस आयुक्त डा विपिन ताडा द्वारा अपने आरक्षी को सम्मानित किया और उसके भावी जीवन की शुभकामनाएं दिया।

आशीष शुक्ला को सम्मानित करते कानपुर के पुलिस आयुक्त

युवा आरक्षियों के लिए बन सकते है उदाहरण

आशीष अपने युवा साथियों के लिए प्रेरणाश्रोत बन सकते है। पुलिस की नौकरी के साथ प्रतियोगी परीक्षा के लिए निरंतर तैयारी करना सामान्य बात नहीं है। ऐसे में आशीष उन सिपाहियों के लिए प्रेरणा का काम कर सकते हैं, जिनके इरादे बुलंद है लेकिन वर्दी की नौकरी और परीक्षा की तैयारियों के बीच तालमेल भिड़ाना मुश्किल साबित हो रहा है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button