ब्रेकिंग
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध में कांग्रेस ने निकाली 'सद्बुद्धि यात्रा। प्रतापगढ़ कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रणनीति। पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह को दी गई... राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान। स्वस्थ्य समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है-- शांभवी विधिक सचिव अधूरी सड़क छोड़कर ठेकेदार गायब गिट्टी पर चलने को मजबूर हुए ग्रामवासी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का महिला मोर्चा की बहनों द्वारा भव्य स्वागत। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की मण्डलीय कार्यकारिणी और ग्रैच्युटी एक्शन कमेटी का गठन हुआ। गाजियाबाद की 'अविश्वसनीय' घटना: तेरहवीं के अगले दिन जिंदा लौटा बेटा, जिस शव का किया था अंतिम संस्कार... राजा भैया के पिता को पुलिस ने किया नजरबंद
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रयागराज

बिना मान्यता संचालित हो रहे स्कूलों मे भविष्य तलाशता अभिवावक

फाफामऊ क्षेत्र मे बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालय

बिना मान्यता संचालित हो रहे स्कूलों मे भविष्य तलाशता अभिवावक

  • फाफामऊ क्षेत्र मे बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालय

प्रयागराज, अपने लाडले का भविष्य बने इसके लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है उसकी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और बढ़िया स्कूल जहाँ संस्कार और शिक्षा उसे देश का जिम्मेदार नागरिक बनाया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र मे चकाचौंध के दम पर संचालित हो रहे स्कूल क्या इस कसौटी पर खरे उतर रहे है ये मंथन का विषय अवश्य है। विद्यालयों की व्यवस्था के प्रति केंद्र और राज्य सरकार ने शिक्षा बोर्ड का गठन किया है। लेकिन मिली भगत और रसूख के दम पर बिना मान्यता प्राप्त किये स्कूल कसौटी पर कितना खरे उतर रहे है।

फाफामऊ क्षेत्र मे सीबीएससी के नाम पर संचालित है दर्जनों स्कूल

फाफामऊ क्षेत्र मे दर्जनों स्कूल ऐसे है जो सिर्फ बोर्ड लगाकर काम कर रहे है उन्हे मान्यता आज तक नही मिली, शिक्षा विभाग के सूत्र बताते है की शांतिपूरम और फाफामऊ मे सिर्फ 3 स्कूलों के पास सी बी एस सी बोर्ड की मान्यता है बाकी ऐसे ही चलाये जा रहे हैं। जहाँ आपके लाडले का भविष्य दांव पर लगा है लेकिन आप तक ये जानकारी नही है की जिन्हे आपने भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी सौपी है वो खुद हवा हवाई है।

झकास बिल्डिंग और चका चौंध व्यवस्था मे अभिवावक इनका शिकार हो रहा है, एडमिशन के नाम पर, ड्रेस के नाम पर, फीस के नाम पर जमकर वसूली की जा रही है। अब इस पर लगाम कैसे लगेगा कौन इन फर्जी स्कूलों पर कार्यवाई करेगा ये सोचने का विषय है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button