ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ के पाषाणकालीन स्थल सराय नाहरराय में दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और प्रोफेसर्स का... राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विराट पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ के कुंडा में बसंती का 'वीरू' अवतार! “कुंडा से उठी सत्ता परिवर्तन की हुंकार!”—शिवपाल का ऐलान, 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार तय प्रतापगढ़ में भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। SDM vs SDM: 20 करोड़ का दहेज, 'नपुंसकता' और खूनी धमकी!"प्रतापगढ में एफआईआर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार सिपाही हुआ घायल भुलियापुर ईदगाह पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब। जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने दी मुबारकबाद। नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी  घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप — कोर्ट के आदेश पर 18 के खिलाफ मुकदमा द...
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में प्रतापगढ़ पट्टी में हुए गोलीकांड के घायलों से मुलाकात किया।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, और कहा कि भाजपा के लोग दिन दहाड़े गोली चला रहे है, लेकिन सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में प्रतापगढ़ पट्टी में हुए गोलीकांड के घायलों से मुलाकात किया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रयागराज, 24 जुलाई।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, और कहा कि भाजपा के लोग दिन दहाड़े गोली चला रहे है, लेकिन सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस दौरान योगी आदित्यनाथ सरकार को आड़े हाथों लिया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय गुरुवार को प्रयागराज के स्वरूपरानी हॉस्पिटल पहुंचे l बीते दिनों प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी में हुए गोलीकांड में घायल हुए आदित्य मिश्र के साथ ही उनके रिश्तेदार राजेश तिवारी सहित उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना व उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया l

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, कहा कि भाजपा के लोग दिन दहाड़े खुलेआम गोली चला रहे है,लेकिन सरकार उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है, न योगी जी का बुलडोजर कहीं दिख रहा है और ना दोषियों का घर गिराया जा रहा है, और न ही हाफ इनकाउंटर हो रहा है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपाइयों को गोली मारने की छूट मिली है ? आज भाजपाई घर, जमीन कब्जा कर रहे हैं। जगन्नाथ विश्वकर्मा का अपहरण करके साथ ले गए, पिछड़ों व गरीबों को पीट रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ कांग्रेस हमेशा आंदोलन करती रही है आगे भी करेगी और जनहित में हम आवाज उठाएंगे। सरकार के अन्याय के खिलाफ कांग्रेस की आवाज हमेशा बुलंद होती रहेगी l

प्रतिनिधि मण्डल में प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी, मुन्ना सिंह , प्रतापगढ़ प्रभारी महासचिव मुकुंद तिवारी, जिला कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, कौशाम्बी जिला अध्यक्ष गौरव पांडेय, प्रयागराज गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद, प्रयागराज शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी, पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी, हसीब अहमद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button