ब्रेकिंग
माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न। जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरी... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत। तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज में खुली रहीं फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी ने राजा भैया के बयान का समर्थन किया। अवधी के कवि निर्झर प्रतापगढ़ी की कविताओं पर लघु शोध प्रबन्ध।
उत्तरप्रदेशफ़र्रूख़ाबाद

माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना।

फर्रुखाबाद में पौराणिक आध्यात्मिक 5300 साल पुराना महाभारत कालीन गुरगांव देवी मंदिर परिसर में अनुष्ठान, प्राण प्रतिष्ठा, पूजन हवन के साथ भंडारा भी प्रारंभ हुआ।

माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
फर्रुखाबाद, 24 मई।

फर्रुखाबाद में पौराणिक आध्यात्मिक 5300 साल पुराना महाभारत कालीन गुरगांव देवी मंदिर परिसर में अनुष्ठान, प्राण प्रतिष्ठा, पूजन हवन के साथ भंडारा भी प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम में में तमाम बड़े दिग्गज मौजूद रहे।

राजपूताना समूह चेयरमैन वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा की माता गुरगांव देवी मंदिर से पड़ोसी जनपदों से बड़ी संख्या में लोगों की आस्था जुड़ी है।

उन्होंने बताया कि मान्यता के अनुसार यहां तीस दिन लगातार दर्शन पूजन से भक्तो की सभी मनोकामना पूर्ण होती है।

हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय संयोजक और मंदिर समिति के सदस्य राघवेंद्र सिंह राजू ने कहा कि मंदिर निर्माण की गाथा में गुरू
द्रोणाचार्य जी का जिक्र आता है।

उल्लेखनीय है कि बाबा नीम करौली मूर्ति स्थापना और अनावरण के साथ देश के महान संत स्वामी देवकीनंदनाचार्य की प्रतिमा भी स्थापित हुई।

इस मंदिर की महिमा ग्रंथों में है। इस मंदिर को कमेटी अध्यक्ष अशोक रस्तोगी ने रात दिन मेहनत कर दिव्य भव्य बनाने में मेहनत की।

उन्होंने बताया कि आज मंदिर का विशाल प्रांगण है। यहां वैवाहिक कार्यक्रम भी होते हैं। नवरात्रि में विशाल मेला लगता है। आज भंडारे में उपस्थित सभी भक्तों को जो मंदिर में दर्शन करने वाले है उनकी सुख समृद्धि यश बढ़ेगी।

इस अवसर पर नई दिल्ली से
महाराणा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष
राजवर्धन सिंह परमार, संजीव दीक्षित, राजीव रस्तोगी, सिकंदर गामा सिंह, राम बहादुर सिंह राठौड़, धीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, दुर्गेश शुक्ला, योगेश रस्तोगी सहित मंदिर समिति के सदस्यों की खास उपस्थित भंडारा व्यवस्था में कार्यरत थी।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button