ब्रेकिंग
कुंडा में 1.20 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का शिलान्यास कुंडा में एसपी दीपक भूकर का पैदल मार्च, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर सख्त रुख प्रतापगढ़: दबंगों के हौसले बुलंद, महिला और उसकी बेटी को अपहरण की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी कंधों पर किताबें नहीं, सपनों का बोझ—भारी बस्तों तले दबता बचपन आखिर कब तक? खाकी का मान: कानपुर नगर में तैनात आरक्षी बना पीसीएस अधिकारी प्रतापगढ़ में औद्योगिक क्रांति की दस्तक: रायगढ़ में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क, यूपीडा टीम ने किया निरी... खड़गे पर टिप्पणी को लेकर सियासत गरम, करुण पाण्डेय बोले—यह दलित समाज का अपमान कुंडा के करेंटी प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्था: इंचार्ज अनुपस्थित, मिड डे मील पर सवाल अनदेखी से नाराज़ किसानों का बिगड़ा सब्र, एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू प्रतापगढ़ में शपथ समारोह में बुलाकर MLA को रोका, गेट बंद कर अपमान, CM से शिकायत
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

संघ के स्वयंसेवकों ने श्रीविजयादशमी एवं शस्त्रपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया।

प्रतापगढ़ नगर की रूपापुर बस्ती में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों ने श्रीविजयादशमी एवं शस्त्रपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया।

संघ के स्वयंसेवकों ने श्रीविजयादशमी एवं शस्त्रपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 4 अक्टूबर।

प्रतापगढ़ नगर की रूपापुर बस्ती में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों ने श्रीविजयादशमी एवं शस्त्रपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया।

साथ ही स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। सर्वप्रथम नगर के रूपापुर बस्ती के साईं पैलेस में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ, जहां पहले अतिथियों द्वारा पुष्प, अक्षत ,हल्दी, रोली द्वारा विधिवत शस्त्र पूजन किया गया।

इस अवसर पर विभाग कार्यवाह श्री हरीश जी, जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार, नगर संघचालक जगदम्बा जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विभाग प्रचारक श्री ओम प्रकाश जी ने संघ के स्थापना से लेकर अब तक के सफर पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी और उन्होंने बताया कि संघ ने अपने ध्येय यात्रा में अनेक उतार चढ़ाव के बावजूद अपना 100 वर्षों का गौरवपूर्ण सफर तय किया है।

उन्होंने संघ की पंच परिवर्तन योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए शताब्दी वर्ष को “समाज जागरण का वर्ष” बताया और कहा कि यह समय केवल अतीत की उपलब्धियों को याद करने का नहीं बल्कि भविष्य के संकल्पों को मजबूत करने का है। कार्यक्रम के पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया जो सरोज चौराहा, विकास भवन, रूपापुर बस्ती होते हुए अपने गंतव्य को पहुंचा। जगह जगह समाज के माताओं बहन और सज्जन शक्तियों द्वारा स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की गई।

इस अवसर पर प्रभा शंकर पाण्डेय, शिव शंकर सिंह, रघुवीर जी, सह नगर कार्यवाह सुमित, सह नगर शारीरिक प्रमुख वेद, नगर संपर्क प्रमुख धीरज, भाजपा के आशुतोष त्रिपाठी, क्रीडा भारती के जिलाध्यक्ष श्री ध्रुव, सक्षम के रंजय जी, वनवासी आश्रम के श्री बृजलाल, भाजपा से विशाल विक्रम सिंह, श्री साधु दुबे, विहिप से रजनीश, प्रदीप मिश्रा, डीडी शर्मा, सभासद बसंत लाल, डॉक्टर प्रकाश शर्मा, छेदी शर्मा, विकास, विश्वम पांडेय, जिला कार्यवाहिका प्रिया त्रिपाठी, विभाग अभिलेख प्रमुख, बिपिन मिश्र, आरव मिश्र, राघव मिश्र, अनमोल, वंदना मिश्र, भाजपा से बृजेश सौरभ, आशीष श्रीवास्तव, शिवेश शुक्ला, महेश गुप्ता, आरोग्य भारती से राकेश जी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकता शिवशंकर, राघवेंद्र आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button