भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
जिला इकाई के समस्त नव-नियुक्त पदाधिकारियों के भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह में पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र, अंगवस्त्रम एवम माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 24 मई।
जिला इकाई के समस्त नव-नियुक्त पदाधिकारियों के भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह में पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र, अंगवस्त्रम एवम माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया।
युवा शक्ति के सम्मान एवं संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्र द्वारा प्लाजा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने एवं छात्र हितों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आदरणीय श्री प्रमोद तिवारी जी एवं कांग्रेस विधायक दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी ने वर्चुवल संबोधन में कहा कि एनएसयूआई का गठन 1971 में इसीलिए हुआ था कि भविष्य का नेत्तृत्व तैयार हो सके।
उन्होंने कहा कि आप गर्व से कह सकते है कि एक व्यक्ति है जो लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है, संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है तो पूरे देश में निर्विवाद रूप से एक नाम है और वो नाम राहुल गांधी है l
आगे कहा कि हमें हर हाल में अपने देश को बचाना है,देश के संविधान को बचाना है लोकतंत्र को बचाना है इसलिए भाजपा और उसकी नीतियों का खुलकर विरोध करना है l
कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। छात्र संगठन हमेशा युवाओं, छात्रों और शिक्षा के अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहा है। आने वाले समय में छात्र शक्ति देश और समाज की दिशा और दशा को तय करेगी, इसलिए संगठन को गांव-गांव और कॉलेजों तक मजबूत करना जरूरी है।
कार्यक्रम के आयोजक एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्र ने कहा कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष करेंगे। संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है, जो कांग्रेस पार्टी के लिए सकारात्मक संदेश है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता सुरेश मिश्र ने किया।
एमडीपीजी कॉलेज के इकाई अध्यक्ष शिवांशु भट्ट ने सभी आए हुए अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी साथियों का सहयोग और समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। छात्र हितों की लड़ाई लगातार जारी रहेगी। अंत में राष्ट्रगान गाकर सभा की समाप्ति की घोषणा की गई l
नवनियुक्त पदाधिकारियों में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष क्रमशः आदित्य पांडेय, विकास पटेल, जिला महासचिव क्रमशः राघवेंद्र तिवारी, प्रभात रंजन, दिव्यांशु दुबे, नीरज पटेल, उज्ज्वल सोनी, जिला सचिव क्रमशः अंजली यादव, अंजली मिश्रा, सपना गुप्ता, दीपक सिंह, आनंद यादव, सुधांशु सिंह, अंकित सरोज, श्याम दुबे, वैभव मिश्र उपस्थित रहे l
इस अवसर पर एमडीपीजी कॉलेज की इकाई अध्यक्ष शिवांशु भट्ट, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ दीपक शुक्ला, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, कपिल ओझा, देवमणि पांडेय, सुरेश तिवारी, अमित तिवारी, आदित्य राज, रवि सिंह, अमित मौर्य, अमित सिंह, कृष्ण सोम सिंह, सूर्यांश शुक्ला, रितेश पाल, शिवांशु गुप्ता, संदीप पटेल, भारत लाल पटेल, विनोद वर्मा, सत्यम पटेल, राहुल यादव, वैभव पांडे, शिवा पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।


