ब्रेकिंग
फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़लखनऊ

रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा

रानीगंज के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। आज लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग, मुख्यमंत्री आवास पर रानीगंज के निवर्तमान विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।भेंट के दौरान श्री ओझा ने विधानसभा क्षेत्र रानीगंज के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने रानीगंज विधानसभा के संसारपुर में निर्माणाधीन औद्योगिक क्षेत्र के लिए रुकी हुई धनराशि शीघ्र जारी कराने का आग्रह किया, ताकि निर्माण कार्य में तेजी आए तथा क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार एवं औद्योगिक विकास के नए अवसर सृजित हो सकें। इस पर मुख्यमंत्री ने रुकी हुई धनराशि शीघ्र जारी कर निर्माण कार्य को गति प्रदान करने का आश्वासन दिया।इसके अतिरिक्त ओझा ने रानीगंज स्थित माँ बाराही धाम को धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के उद्देश्य से माँ बाराही कॉरिडोर के निर्माण का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस विषय पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं सहयोग से रानीगंज विधानसभा के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र की जनता की लंबे समय से लंबित महत्वपूर्ण मांगें भी शीघ्र पूरी होंगी।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button