ब्रेकिंग
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्‍वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिक... फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग। नकल माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानून बनाने की मांग। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभात पाठक क्लासेज लखनऊ में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मनाई जयंती अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा है-- केशव प्रसाद मौर्य जनहित के मुद्दों पर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को सौंपा ज्...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ। खेत में दौड़ाया गया करंट, चपेट में आने से किशोर की मौत

सरायबहेलिया गांव में आलू के खेत मे दौड़ाए गए करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय अंश तिवारी की मौत हो गई

प्रतापगढ़ में एक दर्दनाक घटना में 12 वर्षीय अंश तिवारी की मौत हो गई, जब वह आलू के खेत में दौड़ाए गए करंट की चपेट में आ गया। घटना कोतवाली देहात के भुपियामऊ चौकी अंतर्गत सरायबहेलिया गांव में हुई।

परिजनों ने बताया कि अंश तिवारी अपने घर से कुछ दूरी पर सरसों के खेत में गया था, लेकिन जब वह वापस नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद, अंश का शव सरसों के खेत में मिला।

Pratapgarh news
खेत मे लगाया गया करंट,चपेट में आने से किशोर की मौत

भुपियामऊ चौकी प्रभारी वरुण सिंह ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, जंगली सूअर के उत्पात से बचने के लिए खेत में करंट लगाया गया था। प्रशासन को ऐसे लोगों पर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए जो खेतों में करंट लगाकर लोगों की जान जोखिम में डालते हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button