ब्रेकिंग
जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरी... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत। तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज में खुली रहीं फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी ने राजा भैया के बयान का समर्थन किया। अवधी के कवि निर्झर प्रतापगढ़ी की कविताओं पर लघु शोध प्रबन्ध। दो महीने से मानदेय नहीं, सड़क पर उतरे NHM कर्मी महंगाई और बेरोजगारी पर मोदी सरकार ले आये श्वेतपत्र- प्रमोद तिवारी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन

ऊर्जा संसाधनों की बचत करना सभी की जिम्मेदारी है-- जिला जज

जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन

ऊर्जा संसाधनों की बचत करना सभी की जिम्मेदारी है— जिला जज।

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। जिला बार एसोसिएशन सभागार में ज़िला न्यायाधीश राजीव कमल पांडेय का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री रविंद्र सिंह ‘मंटू’ ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में न्यायपालिका और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। मंटू ने कहा कि इससे न्याय व्यवस्था और अधिक मजबूत होती है। उन्होंने ज़िला न्यायाधीश के न्यायिक अनुभव और कार्यशैली की सराहना भी की।

ज़िला न्यायाधीश राजीव कमल पांडेय ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिला जज राजीव कमल पांडे ने अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ईंधन की खपत कम करने और वैकल्पिक साधनों को अपनाने पर जोर दिया।

न्याय व्यवस्था को प्रभावी और पारदर्शी बनाए रखने में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से न्यायिक प्रक्रिया के सुचारु संचालन में सहयोग की अपील की,कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर ज़िला न्यायाधीश का अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button