ब्रेकिंग
लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

सीमा पार से आतंकी घटनाएं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिन्ताजनक- प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने जम्मू में सीमा पार से खतरनाक आतंकी गतिविधियो को बेहद चिंताजनक करार दिया है।

सीमा पार से आतंकी घटनाएं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिन्ताजनक- प्रमोद तिवारी

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लालगंज प्रतापगढ़, 12 अप्रैल।

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने जम्मू में सीमा पार से खतरनाक आतंकी गतिविधियो को बेहद चिंताजनक करार दिया है।

उन्होने जम्मू के अखनूूर सेक्टर में आतंकी हमले में जेसीओ के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने इस आतंकी हमले पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की घेराबंदी करते हुए कहा कि धारा तीन सौ सत्तर हटने के बाद इन आतंकी घटनाओं को लेकर वह देश के सामने जबाबदेही तय करें। उन्होने कहा कि बहादुर जेसीओ के देश की हिफाजत मे बलिदान पर फक्र है।

उन्होने कहा कि सीमा पार से आतंकवाद को समूल रूप से नष्ट करने के लिए भाषणो से नही बल्कि अब आतंकवाद को भयग्रस्त करने के लिए गोलियांे से करारा जबाब दिया जाना चाहिए।

उन्होने कहा कि यह और चिन्ताजनक है कि अब वहां आतंकी हमले फौज तथा पैरा मिलिट्री पर हो रहे हैं।

वही राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल मे हुई हिंसा में लोक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने को भी दुर्भाग्यपूर्ण कहा है।

उन्होने कहा कि वक्फ कानून पहले भी पास हुए हैं पर इस समय भाजपा इसकी आड़ में देश भर में साम्प्रदायिक आग फैला रही है। उन्होने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार को हर कीमत पर वहां कानून और व्यवस्था के कडे प्रबन्धों के साथ निर्दोष लोगों की जान व सम्पत्ति की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि धार्मिक एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी भाजपा हमलावर हो उठी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस संविधान के मूल ढांचे को भी कमजोर करने के मोदी सरकार के हर प्रयास को विफल करने के लिए कटिबद्ध है।

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का यह बयान शनिवार को यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button