ब्रेकिंग
18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह... माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विदेश फण्डिंग पर पारदर्शिता की दीवार! 2 अक्टूबर को जन्मे शास्त्री और गाँधी अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ने फेंकने में थे आँधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्य... महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन की जयंती ... मिर्ज़ापुर का प्राकृतिक सौंदर्य 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को लखनऊ में दिखाया जाएगा। सेवा ही संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने वृद्धजनों का लिया आशीर्वा...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ!

भाजपा के एमएलसी इंजी अवनीश सिंह के समर्थन का किया ऐलान

स्नातक एवं एमएससी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज, पुराने सहयोगी के रुख बदलने से चर्चाओं का बाजार 

प्रतापगढ़। आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक एवं एमएलसी चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कांति सिंह के साथ करीब 18 वर्षों तक कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले उनके पुराने प्रतिनिधि सर्वजीत सिंह पटेल भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव एवं सदर विधायक राजेंद्र मौर्य की उपस्थिति में उनसे अलग होकर भाजपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे इंजी अवनीश सिंह के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

अपने निर्णय के संबंध में उन्होंने कहा कि वह लंबे समय तक कांति सिंह के साथ जुड़े रहे और संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों में उनका सहयोग करते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने कांति सिंह और वर्तमान सपा सांसद एसपी सिंह पटेल को राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात मेहनत की, लेकिन समय आने पर उन्हें एक छोटे कार्यकर्ता के रूप में भी अपेक्षित सम्मान नहीं मिल सका।वो केवल अपने परिवार कैसे आगे बढ़े काम करते है सिर्फ अपने परिवार की चिंता है अपने दर्द को साझा करते हुए उन्होंने संकल्प लिया इस सदस्य विधान परिषद चुनाव में प्रतापगढ़ से जमानत जबत होगी सपा प्रत्याशी की सरबजीत ने अपने सभी समर्थकों के साथ बीजेपी प्रत्याशी को समर्थन दिया

उन्होंने आगामी चुनाव में इंजी अवनीश सिंह के समर्थन में अपने मतदाताओं और समर्थकों से सहयोग की अपील की। उनका कहना है कि अब वह इंजी अवनीश सिंह के साथ खड़े होकर चुनावी गतिविधियों में अपनी भूमिका निभाएंगे।

इस घटनाक्रम को जिले की स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय तक साथ रहे किसी सहयोगी का अलग होना राजनीतिक संबंधों, कार्यकर्ताओं के सम्मान और नेतृत्व के प्रति विश्वास जैसे मुद्दों को चर्चा में लाता है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button