ब्रेकिंग
जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में दोबारा नियुक्त जिलाध्यक्ष डा० नीरज त्रिपाठी का स्वागत।

स्थानीय लालगंज स्थिति कैम्प कार्यालय पर रविवार की शाम हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक में पार्टी के द्वारा संचालित अभियानों पर मंथन हुआ।

कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में दोबारा नियुक्त जिलाध्यक्ष डा० नीरज त्रिपाठी का स्वागत।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लालगंज, प्रतापगढ़; 24 मार्च।

स्थानीय लालगंज स्थिति कैम्प कार्यालय पर रविवार की शाम हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक में पार्टी के द्वारा संचालित अभियानों पर मंथन हुआ।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी का कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत भी किया गया।

बैठक में राज्य सभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी सरकार का किसानों से कर्जमाफी का वायदा तो बट्टे खाते में चला गया।

उन्होने कहा कि अब वह बैकों को भी संशोधन एक्ट के जरिये चुनिन्दा पूंजीपतियों के लाभ के लिए सीमित दायरे में रखना चाहती है।

उन्होने कहा कि इन्दिरा गांधी ने बैकों का राष्ट्रीयकरण करके जनता के लिए बैकों का दरवाजा खोलने का काम था।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि सम्भल हिंसा की आड़ में प्रदेश की भाजपा सरकार वहां समरसता का माहौल बिगाड़ रही है।

बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने डॉ0 नीरज को संघर्षशील बताते हुए उनके मनोनयन को लेकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं राष्ट्रीय प्रभारी अविनाश पाण्डेय के प्रति आभार जताया।

बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष केडी मिश्रा व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया।

इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, इम्तियाज अहमद, हलीम खान, रामरतन तिवारी, सलमान खान , ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, अभिनव शुक्ला, छोटे लाल सरोज आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button