ब्रेकिंग
एमडीपीजी कॉलेज में "उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा में समन्वय- चुनौतियां एवं संभावनाएं" विषय पर परि... सकारात्मक पत्रकारिता ही राष्ट्र की आत्मा है: ओम प्रकाश मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार अनियमितता के विरुद्ध जल्द होगा जन-आन्दोलन- डॉ नीरज त्रिपाठी राष्ट्रीय लोक अदालत में 139013 वादों का हुआ निस्तारण राष्ट्रगान की तरह ‘वंदे मातरम्’ को भी राष्ट्रगौरव का दर्जा देने के निर्णय का राम नाईक द्वारा स्वागत। जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना भयहरणनाथ धाम की राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की पैमाइश पूर्ण। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मन्त्री श्री अजय राय के स्वास्थ्य के लिए लिए प्रार... प्रमोद तिवारी की जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर से हुयी शिष्टाचार भेंट। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल प्रतापगढ़ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया...
उत्तरप्रदेशजालौन

बीच चौराहे पर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की धुनाई, वीडियो वायरल

पति-पत्नी और वो के चक्कर मे रिश्ते हुए शर्मसार

जालौन,2 मार्च।  उरई कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम को चुर्खी रोड बघोरा देशी शराब ठेके के पास
एक महिला ने युवक के साथ मिलकर अधेड़ व्यक्ति की सरेआम लात घूसों से पिटाई करने लगे। जब कुछ लोगों ने उनको रोकना चाहा तब पिटाई कर रहे लोगों ने बताया कि पीट रहा व्यक्ति महिला का पति है और जो महिला का साथ दे रहा है वह उसका पुरुष मित्र है जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

इस दौरान कुछ तमाशबीनों ने भी पति की पिटाई कर डाली जबकि कुछ लोगों ने मोबाइल से इस पूरे हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया

उरई मुख्यालय का जहां पति ने अपनी पत्नी को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ देखा तो विरोध करने लगा लेकिन उसकी पत्नी ने पति का साथ देने की बजाए अपने मित्र का साथ देते हुए दोनों ने मिलकर बीच चौराहे पर पति की धुनाई शुरू कर दी।

शहर का व्यस्त चौराहा होने के नाते वहां भीड़ जमा हो गई आधे घंटे चले हाइवोल्टेज ड्रामा धीरे धीरे खत्म हो गया हालांकि किसी ने भी मारपीट करने वालों की शिकायत पुलिस में नहीं की। कुछ ही देर बाद वह लोग खुद ही वहां से चलते बने और कुछ देर बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक लड़ रहे सभी लोग वहां से जा चुके थे।

Jalaun News
: बीच चौराहे पर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की धुनाई, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button