ब्रेकिंग
हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञाप... सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीगंज पहुंची संकल्प बाइक यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का...
Global भारत न्यूज़अव्यवस्थाउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

अधूरी सड़क छोड़कर ठेकेदार गायब गिट्टी पर चलने को मजबूर हुए ग्रामवासी

हथिगवां से नहर की पटरी पर बनी सड़क जो डाड़ी दरियापुर को जोड़ने वाली सड़क का मामला

अधूरी सड़क छोड़कर ठेकेदार गायब गिट्टी पर चलने को मजबूर हुए ग्रामवासी

 

हथिगवां से नहर की पटरी पर बनी सड़क जो डाड़ी दरियापुर को जोड़ने वाली सड़क का मामला

 

ग्लोबल भारत डेस्क : गंगा के तराई इलाके में बसे गांवों को सीधे तहसील मुख्यालय और पुलिस थाना हथिगवां को जोड़ने वाली सड़क का अधूरा काम करके ठेकेदार गायब हो गया जिससे लगभग 2 किमी से अधिक रास्ते पर गिट्टियां बिखरी पड़ी है। इस अव्यवस्था से कई गांव के सैकड़ों लोगों को रोजाना आने जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है ।

हथिगवां बाजार के बगल नहर की पटरी से निकली ये सड़क इस क्षेत्र को सीधे शेखपुर स्थित राजमार्ग तक जोड़ती है, वहीं दूसरी तरफ राजभवन बेंती होते हुए कुंडा और नई बाजार होते हुए करेंटी गंगा पुल से संपर्क बनवाती है। ऐसे में इस क्षेत्र के नौबस्ता, धीमी, डाड़ी दरियापुर आदि गांवों के सैकड़ों लोगों समेत स्कूली बच्चों को इस विषमता से सामना करना पड़ता है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस अधूरी सड़क से उन्हें भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगो ने राजा भैया तक इस शिकायत को पहुंचाने का मन बनाया हुआ है। अब देखना है कि खबर प्रकाशित होने के बाद इस समस्या पर कब संज्ञान लिया जाता है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button