ब्रेकिंग
राजभवन बेंती कुंडा में आने वाले फरियादियों को अब भोजन कराके भेजेंगे राजा भैया। लेडी सिंघम के नाम से मशहूर श्रेष्ठा ठाकुर एटीएस लखनऊ का एएसपी बनाया गया। स्मार्ट प्रिपेड मीटर के विरोध में कांग्रेस जनों का प्रदर्शन। प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति ने परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया। धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक 'बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी' और 'प्रगति पथ' का हुआ विमोचन। हथिगवां में घर के बाहर सो रहे युवक की संदिग्ध मौत, चारपाई पर मिला शव; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी फरीद खान पुलिस हिरासत में 2 साल तक शादी का झांसा, फिर धोखा! शिक्षक पर शोषण के संगीन आरोप प्यास से बेहाल यात्री: कुंडा हरनामगंज स्टेशन पर हैंडपंप ठप, टंकी से निकल रहा उबलता पानी
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कुंडा में 1.20 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का शिलान्यास

मवईकला–इटौरा–दुलुवामई अहिराना मार्ग बनेगा मजबूत और चौड़ा, दो किलोमीटर सड़क से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

कुंडा में 1.20 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का शिलान्यास

मवईकला–इटौरा–दुलुवामई अहिराना मार्ग बनेगा मजबूत और चौड़ा, दो किलोमीटर सड़क से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

अभिषेक पाण्डेय ग्लोबल भारत न्यूज 
प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती देने की दिशा में एक अहम पहल के तहत मवईकला से इटौरा गांव होते हुए दुलुवामई अहिराना मार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य का शनिवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। करीब दो किलोमीटर लंबे इस परियोजना पर लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत आएगी।
लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी इस सड़क पर विशेषकर बरसात के दिनों में आवागमन बेहद कठिन हो जाता था। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार उठाई जा रही मांग के बाद अब इस परियोजना को स्वीकृति मिली, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) तथा एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह (गोपाल भैया) के प्रयासों से वर्ष 2025-26 में इस मार्ग के निर्माण को मंजूरी मिली। शिलान्यास के साथ ही अब निर्माण कार्य धरातल पर उतर गया है।
शनिवार को ठेकेदार पंकज सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ कराया गया। ठेकेदार पंकज सिंह द्वारा विधिवत रूप से निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया। सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग की देखरेख में कराया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में इटौरा ग्राम प्रधान गौरव त्रिपाठी, दुलुवामई प्रधान शिवशंकर, राजेश सरोज, अलुवामई प्रधान प्रदीप सरोज,  मवईकला प्रधान रवि निर्मल, पीरानगर प्रधान शैलेश सोनकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर संतोष जताते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ विकास को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button