ब्रेकिंग
लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।
प्रतापगढ़

नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश

लालगंज में वर्ष प्रतिपदा पर हुआ भव्य संचलन

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुंडा द्वारा लालगंज में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ विभाग के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने कहा कि हिंदू नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा केवल एक तिथि का उत्सव नहीं है। यह भारत की सभ्यतागत निरंतरता, सांस्कृतिक आत्मविश्वास, और राष्ट्रीय गर्व का वार्षिक महोत्सव है। जब हम इस दिन को हृदय से अपनाते हैं, तो हम एक ऐसी यात्रा में सम्मिलित होते हैं जो हजारों वर्षों से अनवरत चली आ रही है। वेदों से, महाभारत से, रामायण से, चाणक्य से, विक्रमादित्य से, शिवाजी से, स्वामी विवेकानंद से, और आज के उस भारत तक जो पुन: विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। स्व की पुनजार्गृति से अपने को जानना, अपनी संस्कृति को जीना, अपनी भाषा पर गर्व करना, और अपने उत्सवों में राष्ट्र की आत्मा को अनुभव करना। यह आत्मनिर्भर भारत की आत्मा है। भारतीय खगोल शास्त्र और ज्योतिष पूर्णत: वैज्ञानिक है। यह प्रकृति से समन्वय पर आधारित है। इस अवसर पर लालगंज में स्वयंसेवकों ने पथ संचालन किया। स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा से संचलन का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला संघचालक देवेंद्र सिंह, विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ सौरभ पाण्डेय, जिला प्रचारक सूरज, जिला कार्यवाह अजेय, सह जिला कार्यवाह शिवम, भाजपा नेता ओमप्रकाश पाण्डेय, मनोज, मधुकर, कमलेश, शैलेन्द्र, संतोष सिंह, शिव मंगल, शिवाकांत, विमलेश, उमा शंकर, राम अवधेश, पंकज गाना, ओम प्रकाश पांडे गुड्डू , पद्मपादि, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।

प्रतिपदा उत्सव में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक

प्रतिपदा उत्सव को संबोधित करते विभाग प्रचारक ओम प्रकाश

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button