ब्रेकिंग
Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न। जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरी...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्राथमिक विद्यालय मांधाता के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ।

समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधान श्री मदन गोपाल ने किया और मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद प्रतापगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रमाशंकर शुक्ल रहे।

प्राथमिक विद्यालय मांधाता के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 15 अप्रैल।

समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधान श्री मदन गोपाल ने किया और मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद प्रतापगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रमाशंकर शुक्ल रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विकासखंड शिवगढ़ के सम्मानित अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडे तथा प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ के जिला मंत्री विनय सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विकासखंड में सेवानिवृत्त सभी शिक्षकों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

प्रतापगढ़ प्राथमिक शिक्षक संघके जिला अध्यक्ष रहे श्री रमाशंकर शुक्ल जी को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक विद्यालय डेरवा के प्रधानाध्यापक प्रभा शंकर पाण्डेय ने किया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रमाशंकर शुक्ल जी ने कहा कि हम सबको मिलकर समाज के शैक्षिक स्तर को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति एक कुशल नागरिक के रूप में उभर कर राष्ट्र की उन्नति में सहायक सिद्ध हो सके। राष्ट्र की उन्नति के आधार शिक्षा है। जिस देश की शिक्षा उत्कृष्ट होगी उस देश का का सर्वांगीण उत्थान स्वयंमेव हो जाता है।

प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ के जिला मंत्री श्री विनय सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा की शिक्षक आज सेवानिवृत हो रहे हैं किंतु सामाजिक दायित्व उनका आज भी बरकरार है अपने कार्यों के माध्यम से हम जहां तक पहुंच सकते हैं उस समाज को शैक्षिक दृष्टि से उत्कृष्ट कर मानवीयता की दिशा में एक अच्छा और सुंदर वातावरण का सृजन करने का कार्य करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विकासखंड शिवगढ़ के सम्मानित अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक का सेवा में आने का समय अनिश्चित होता है किंतु सेवा में आने के पश्चात सेवानिवृत्ति का समय निश्चित होता है इसलिए हम सबको और अधिक ऊर्जा के साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में राष्ट्र निर्माण में अपने जीवन का कुछ क्षण अवश्य व्यतीत करें जिससे यह राष्ट्र दिनों दिन उन्नत के शिखर पर बढ़ता रहे।

इसी क्रम में विकासखंड मांधाता के मंत्री रामानंद मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का शिक्षकों का स्वागत किया।
इस अवसर पर रमेश मिश्रा, मोहम्मद फारूक, आशीष शुक्ला, मनोज सिंह, सत्यजीत सिंह, अंकिता सिंह, सबीना, नीलम देवी, प्रेम यादव, अतुल मिश्रा, अखिलेश, जियालाल, सुजीत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button