ब्रेकिंग
बारिश से कच्ची दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दबे,7 साल की बच्ची SRN रेफर इलाज जारी नए प्राविधिक सहायक कृषि विभाग को देंगे नया आयाम प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक स्वस्थ केंद्र का जिलाधिकारी नें किया निरीक्षण आयुष्मान कार्ड त्रुटियां बीडीएम पोर्टल से होंगी ठीक : सीएमओं प्रतापगढ़ में 24 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू कैदियों को बँधी जेल में राखी! दिखा भावनाओं का संगम वाह रे स्वास्थ्य विभाग एसडीएम की बेटी का लगा दिया एक्सपायरी इंजेक्शन सावन मेला 2026 समापन पर बाबा भयहरणनाथ धाम में मनाया गया बकुलाही नदी पुनरोद्धार दिवस। युधिष्ठिर खोज में यक्ष भी होंगे पुरस्कृत! घोषित होगा यक्ष प्रश्न? क्या मुस्लिम! क्या हिन्दू! सभी बहनों नें भाजपा नेता डॉ आशुतोष त्रिपाठी को राखी बाँधी  
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

साहित्यिक, सामाजिक और आध्यात्मिक प्रेरणा के संवाहक थे वरिष्ठ साहित्यकार स्व. चंद्रमणि पांडेय ‘चंद्र’: शिव प्रकाश सेनानी

नगर के अष्टभुजा नगर स्थित मणि मंदिर निवास पर वरिष्ठ साहित्यकार स्व. चन्द्र मणि पांडेय की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई।

साहित्यिक, सामाजिक और आध्यात्मिक प्रेरणा के संवाहक थे वरिष्ठ साहित्यकार स्व. चंद्रमणि पांडेय ‘चंद्र’: शिव प्रकाश सेनानी

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 7 सितम्बर।

नगर के अष्टभुजा नगर स्थित मणि मंदिर निवास पर वरिष्ठ साहित्यकार स्व. चन्द्र मणि पांडेय की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप मे विभाग प्रचारक ओम प्रकाश जी ने संबोधित करते हुए कहा कि साहित्यिक सामाजिक और आध्यात्मिक प्रेरणा के संवाहक वरिष्ठ साहित्यकार से चांदमणि पांडेय ‘चंद्र’ जी साहित्य साधना के साथ-साथ श्रेष्ठ जनों को सदैव आदर देने का कार्य करते थे| संतो, ऋषियों के प्रति उनके मन में पूर्ण श्रद्धा का भाव रहता था| वे सदैव सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते थे और सर्वे भवंतु सुखिनः की भावना उनके मन में सदैव विद्यमान रहती थी |

कार्यक्रम आयोजक एवं स्व. चन्द्र जी के सुपुत्र व शिक्षक डॉ. सौरभ पांडेय ने कहा कि पूज्य पिताजी की प्रेरणा और उनके द्वारा दिए गए संस्कारों के बल पर ही हम राष्ट्र कार्य करने में स्वयं को सक्षम पाते हैं|

मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शिव प्रकाश मिश्र ने अतिथियों संग स्व. चन्द्र जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. चन्द्र जी द्वारा सदैव राष्ट्र कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की जाती रही है।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महामंत्री राजेश मिश्रा जी ने किया l

इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद पाण्डेय, शिशिर खरे, नितेश खंडेलवाल, दिनेश अग्रहरि, अश्वनी पाण्डेय, जयप्रकाश दूबे, एड. अजय पाण्डेय, डॉ. अद्भुत, सभासद सुनील दूबे सहित गणमान्य जनों ने भी श्रद्धांजली अर्पित कर उन्हें याद किया l कार्यक्रम के आयोजक डॉ सौरभ पाण्डेय ने अंग वस्त्र भेंट कर सभी का आभार प्रकट किया l

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button