ब्रेकिंग
प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक स्वस्थ केंद्र का जिलाधिकारी नें किया निरीक्षण आयुष्मान कार्ड त्रुटियां बीडीएम पोर्टल से होंगी ठीक : सीएमओं प्रतापगढ़ में 24 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू कैदियों को बँधी जेल में राखी! दिखा भावनाओं का संगम वाह रे स्वास्थ्य विभाग एसडीएम की बेटी का लगा दिया एक्सपायरी इंजेक्शन सावन मेला 2026 समापन पर बाबा भयहरणनाथ धाम में मनाया गया बकुलाही नदी पुनरोद्धार दिवस। युधिष्ठिर खोज में यक्ष भी होंगे पुरस्कृत! घोषित होगा यक्ष प्रश्न? क्या मुस्लिम! क्या हिन्दू! सभी बहनों नें भाजपा नेता डॉ आशुतोष त्रिपाठी को राखी बाँधी   साहित्य की सुरमयी शाम में याद किये गये स्व.पं.रामयज्ञ पाण्डेय। 29 को 29 जगहों पर क्रीड़ा भारती द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

भाजपा युवा मोर्चा ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

स्वामी विवेकानंद देश के युवाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने जीवन को किस दिशा में ले जाना है इसका दर्शन हम सभी युवाओं को कराया--अंशुमान।

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़,12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने वाले इस दिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवाओं के बीच में एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रथम सुहैल कुरैशी, द्वितीय, विपिन यादव, तृतीय, अतुल यादव, स्थान पर आने वाले युवाओं को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्रम भेंट कर उनका उत्साह वर्धन किया गया अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र वितरित कर युवा दिवस के इस पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद एक ऐसे सन्यासी ऐसे गुरु भक्त युवा थे जिन्होंने अपने गुरु श्री परमहंस के आदेश पर धर्म विज्ञान कला साहित्य इतिहास ज्ञान के सभी विधाओं को कंठस्थ किया तथा इन सभी में मौजूद जीवन के वास्तविक ज्ञान से लोगों को जन सामान्य की भाषा में समझने का कार्य किया जन सामान्य को किस प्रकार अपने जीवन में इन सभी गुना को उतारना है इसके बारे में समझाने का कार्य किया खास तौर से स्वामी विवेकानंद देश के युवाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने जीवन को किस दिशा में ले जाना है इसका दर्शन हम सभी युवाओं को कराया स्वामी विवेकानंद उसे समय में जब संचार के साधन आज की तरह नहीं थे तब भी भारत के अनेक हिस्सों में तथा विदेशों में भी जाकर भारत के ज्ञान परंपरा संस्कृति दर्शन साहित्य इत्यादि के बारे में प्रचार प्रसार किया स्वामी विवेकानन्द राष्ट्रीय स्वाधीनता आंदोलन के मार्गदर्शक प्रकाश पुंज के रूप में स्वाधीनता सेनानियों को नई ऊर्जा तथा लक्ष्य प्राप्ति की तीव्रता प्रदान किया।हम आज उन महापुरुष के जन्मदिवस के अवसर पर उनको शत-शत नमन करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का कार्य करेंगे। उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का हर संभव प्रयास करेंगे ऐसी प्रतिज्ञा लेते हुए युवाओं को संबोधित करते हुए अंशुमान सिंह ने अपनी बात को रखा। इस अवसर पर जिला मंत्री अविनाश सिंह,चंदन ,मदनपाल,आशीष पांडे,प्रदीप सिंह,नितीश श्रीवास्तव,चंद्र प्रताप सिंह सहित युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button