ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

डा० भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

उक्त आयोजन बाबा बेलखरनाथ धाम स्थित बालिका विद्यालय में हुआ जिसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ विभाग के विभाग प्रचार प्रमुख प्रभा शंकर पाण्डेय रहे।

डा० भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 14 अप्रैल।

उक्त आयोजन बाबा बेलखरनाथ धाम स्थित बालिका विद्यालय में हुआ जिसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ विभाग के विभाग प्रचार प्रमुख प्रभा शंकर पाण्डेय रहे।

इस अवसर पर माननीय सह जिला संघचालक श्री अशोक जी, खंड संघचालक श्री दिनेश जी, जिला प्रचार प्रमुख अंकुर श्रीवास्तव जी, खंड कार्यवाह अजय सिंह ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख प्रचार प्रमुख प्रभा शंकर पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर महामानव और महान दार्शनिक थे। उनका जीवन हिंदुस्तान की सामाजिक असमानता को दूर करने के लिए सदैव क्रियाशील रहा।

कहा कि उन्होंने सामाजिक असमानता को खत्म करने के लिए सत्याग्रह आंदोलन भी किए थे। उनका जीवन दर्शन था कि यदि समाज शिक्षित और संस्कारवान होगा तो भारत सदैव अपने उन्नति के शिखर पर बढ़ता जाएगा। वह जातिवाद के विरोधी रहे।

कहा कि अंबेडकर मानवतावादी विचारधारा के पोषक थे। इनका तीन मुख्य सिद्धांत था स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा। जिसके आधार पर यदि हिंदुस्तान की जीवन शैली प्रवाहमान रहेगी, तो पूरी दुनिया में भारत अपनी गुरुता को स्थापित कर सकता है।

उन्होंने कहा कि इसीलिए स्वतंत्रता आंदोलन के समय डॉक्टर अंबेडकर जी का तीन सिद्धांत था शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो। इसका अभिप्राय है कि हिंदुस्तान के सभी लोग जब संगठित रहेंगे और अच्छी शिक्षा प्राप्त करके समाज में अच्छी विचारधारा को पुष्पित पल्लवित करेंगे तभी भारत दुनिया का विश्व गुरु बनेगा।

अंबेडकर जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारधारा से प्रभावित रहे उन्होंने समय-समय पर डॉक्टर हेडगेवार जी के साथ बैठकर भारत की उत्कृष्टता के लिए विचार विमर्श किया।

इस अवसर पर दीपक, शिवेंद्र, राजदेव, अजीत, दिनेश राजकुमार , रमेश, दिवाकर, सीताराम, बिहारी लाल हरिजन, दीपक, रमेश भास्कर सुरेश, अशोक कुमार, मुन्ना, महेश, बबलू, विजय आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button