ब्रेकिंग
अजगरा ईवेंट में द ग्रेट अजगरा डिबेट! मंच पर होंगे जिले के सुपर एट संगठन सृजन अभियान के तहत प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सड़वा चण्डिका ब्लॉक व मंगरौरा ब्लॉक में बैठके... कान्हा इन्फ्राटेक ग्रुप के नवीन आफिस का उद्घाटन। बकुलाही नदी जल समस्या का प्रकृति नें निकाला समाधान राजा श्रीनिवासप्रसाद सिंह की 108वीं जयंती समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियां सम्मानित की गईं। विधायक जी नें गाई कजरी! पूर्व आयुक्त के साथ दिया गुड़िया सम्मान आधुनिकता में नागपंचमी कि फीकी रौनक़ हार के बाद फरार होने के बजाय समर्पण अलग किरदार संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठकें आयोजित। तिरंगे के हर्षोल्लास पश्चात अब भोलनाथ पर हरहरगंगे
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी ने राजा भैया के बयान का समर्थन किया।

गोपाल जी ने कहा कि निस्संदेह सनातन हिन्दू धर्म ने हमें एक व्यापक दृष्टि दिया है और हमारा संविधान उसी की उपज है। उन्होंने कहा कि राजा भैया का कथन पूर्णतः सही है।

एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ राजा गोपालजी ने राजा भैया के बयान का समर्थन किया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 20 मई।

गोपाल जी ने कहा कि निस्संदेह सनातन हिन्दू धर्म ने हमें एक व्यापक दृष्टि दिया है और हमारा संविधान उसी की उपज है। उन्होंने कहा कि राजा भैया का कथन पूर्णतः सही है।

आगे कहा कि उनकी बात को समझने के लिये पहले हमें विश्व के भूगौलिक इतिहास को समझना होगा। इस्लामी आक्रमण ने न जाने विश्व की कितनी सभ्यताएं मिटा दीं और पूरी की पूरी आबादी का इस्लामीकरण कर दिया। जोरोस्ट्रियन सभ्यता को धीरे-धीरे वहां पर शरण पाये मुसलमानों ने समाप्त ही कर दिया। वहाँ के जोहराष्ट्री संविधान वा ‘मदिदगाँ-ए-हज़ार-ददिस्ताँ’ को मुसलमानों की संख्या बढ़ते ही जला दिया गया और शरिया कानून लागू कर के वहाँ पारसियों का कत्ल-ए-आम शुरू हो गया।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार रोमन साम्राज्य, मेसोपोटामिया (इराक़), सीरिया, जार्डन व न जाने कितने अन्य देश वा सभ्यताएँ, इस्लामी अतिक्रमण की भेंट चढ़ गयीं और वहाँ जिहाद करके मूल निवासियों को या तो कत्ल किया गया या उनका धर्मांतरण करा कर वहां शरिया कानून लागू कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि विश्व में 56 मुस्लिम देश हैं, इनमें से एक भी देश किसी संविधान से नहीं चलता, सब में शरिया का ही कानून चलता है।

अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि “भारत में संविधान तभी तक सुरक्षित है जब तक भारत एक हिंदू बहुल देश है”। जिस दिन यहां मुसलमानों की संख्या अधिक हो गयी, उसी दिन वो हमारे संविधान को हटा कर अन्य मुस्लिम देशों की तरह, यहाँ भी शरिया कानून लागू कर देंगे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button