ब्रेकिंग
प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति ने परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया। धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक 'बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी' और 'प्रगति पथ' का हुआ विमोचन। हथिगवां में घर के बाहर सो रहे युवक की संदिग्ध मौत, चारपाई पर मिला शव; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी फरीद खान पुलिस हिरासत में 2 साल तक शादी का झांसा, फिर धोखा! शिक्षक पर शोषण के संगीन आरोप प्यास से बेहाल यात्री: कुंडा हरनामगंज स्टेशन पर हैंडपंप ठप, टंकी से निकल रहा उबलता पानी परशुराम जयंती पर प्रतापगढ़ में आस्था का महासैलाब, 19 अप्रैल को निकलेगी ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा प्राथमिक विद्यालय मांधाता के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ। मानिकपुर में रफ्तार का कहर: 65 वर्षीय मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्नक की दर्दनाक मौत
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा,दो की मौत

साली का बर्थडे पार्टी मनाने के बाद जौनपुर जाते वक्त हुआ हादसा

प्रतापगढ़,19 जुलाई।  आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जौनपुर के त्रिलोचन सराय बदलापुर निवासी राहुल गौतम (22) शुक्रवार की शाम अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से ससुराल आया था।

साली के जन्मदिन की पार्टी के बाद रात करीब 12 बजे तीनों वापस लौट रहे थे। धरौली पुल के पास आसपुर दाऊदपुर संपर्क मार्ग पर बने स्पीड ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में बाइक चला रहे राहुल गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे विशाल गौतम और अखिलेश गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपुर देवसरा पुलिस ने घायलों को अमरगढ़ सामुदायिक केंद्र पहुंचाया। इलाज के दौरान अखिलेश की भी मौत हो गई। विशाल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। इस हादसे से मृतकों के परिवार में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Accident Pratapgarh
Accident image 

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button