ब्रेकिंग
फर्जी लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश,जिसकी स्क्रिप्ट किसी बॉलीवुड थ्रिलर से कम नहीं बेकाबू रोडवेज बस की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियाँ छीन लीं स्कूल की खबर चलाने पर गुरु जी ने दी हाथ-पैर तोड़ने की धमकी पूर्व प्रधानाचार्य पं. रामकिशोर मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया सांसद प्रमोद तिवारी ने। कुंडा में आखिर न्यायालय के आदेश का अनुपालन क्यों नहीं करवा पा रहा राजस्व विभाग विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगा यह बजट: राजेंद्र मौर्य ​प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में व्यापारी की मौत; रोंगटे खड़े कर देने वाला LI... भारत-तिब्बत सहयोग मंच की मासिक "तरंग” बैठक का आयोजन हुआ। प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय मनरेगा बचाओ सत्याग्रह का आयोजन किया गया। जूनियर बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशी,महामंत्री पर चार प्रत्याशी सहित 48 प्रत्याशी चुनावी म...
उत्तरप्रदेशटेक्नोलॉजीप्रतापगढ़

बीआरसी बाबागंज में संपन्न हुई राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता

बच्चों ने अपनी प्रतिभा से किया चकित, 10 बच्चे हुए चयनित मोमेंटो और पुस्तक देकर किया गया उत्साह वर्धन

बीआरसी बाबागंज में संपन्न हुई राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता 

 

बच्चों ने अपनी प्रतिभा से किया चकित, 10 बच्चे हुए चयनित मोमेंटो और पुस्तक देकर किया गया उत्साह वर्धन

 

प्रतापगढ़ कुंडा, बाबागंज ब्लाक के ब्लॉक संसाधन केंद्र बहोरिकपुर में ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बाबागंज ब्लाक क्षेत्र से 116 बच्चे पंजीकृत किए गए थे। जिसमें 116 बच्चों में से 97 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के बाद श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 25 बच्चों का मूल्यांकन किया गया। जिसमें श्रेष्ठ 10 ( top ten ) बच्चों का प्रदर्शन के आधार पर अंतिम रूप से चयन किया। विजेता बच्चे आराध्या सरोज, रिया, अश्वनी सरोज, आयुष पाल, अहम मिश्रा, अनुज पाल रिया पटेल, दीप्ति सरोज, सलोनी, अर्पित पाल आदि बच्चों को मोमेंटो और लुसेंट की साइंस पुस्तक मुख्य अतिथि बीईओ आशीष मिश्रा के हाथों सम्मानित किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों में प्रतियोगिता के प्रति आत्म विश्वास का बढ़ाता है। ऐसे बच्चे आगे चलकर बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के सुचारू रूप से संचालन में कच्छ निरीक्षक मिथिलेश कुमार, बाबूलाल, विनीत त्रिपाठी, आनंद मिश्रा एवं दिलीप कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण और सराहनीय रही।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button