ब्रेकिंग
लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।
उत्तरप्रदेशलखनऊलाइफ स्टाइल

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह क्या कर सकते हैं तीसरी शादी,जन्मदिन पर लाल साड़ी में दिखीं चांदनी

लखनऊ में मां बोलीं- 2025 में मचेगा हल्ला; जन्मदिन पर लाल साड़ी में दिखीं चांदनी

लखनऊ में मां बोलीं- 2025 में मचेगा हल्ला; जन्मदिन पर लाल साड़ी में दिखीं चांदनी

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी फिर चर्चा में है। माना जा रहा है कि पावर स्टार पवन तीसरी शादी कर सकते हैं। 5 जनवरी 2025 को लखनऊ में पवन सिंह का भव्य तरीके से जन्मदिन मनाया गया। इसमें अभिनेत्री चांदनी हाथों में मेहंदी और लाल साड़ी पहनकर पहुंचीं।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कला और राजनीति जगत की दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। लेकिन सबकी नजरें सिर्फ चांदनी सिंह पर रहीं। पार्टी में पवन की मां और चांदनी एक साथ ही दिख रही थीं। पवन की मां प्रतिमा सिंह ने भी बेटे के जीवन में नई शुरुआत के संकेत दिए। कहा- 2025 में हल्ला मचेगा।भाजपा के डिप्टी सीएम से लेकर कई सांसद और विधायक पार्टी में शामिल हुए। भाजपा का टिकट ठुकराने वाले पवन सिंह को पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने पगड़ी पहनाई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आशीर्वाद दिया। जबकि मनोज तिवारी ने उनके लिए गीत गाए।

पवन सिंह का हाथ पकड़कर खड़ी हैं चांदनी

जन्मदिन की पार्टी में अभिनेत्री चांदनी सिंह, पवन सिंह की मां प्रतिमा सिंह के करीब दिखीं। इस दौरान के फोटो-वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनसे अटकलों को और हवा मिल रही है।
चांदनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पवन सिंह के साथ कुछ तस्वीरें और रील शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में चांदनी लाल साड़ी में हैं। वो पवन सिंह का हाथ पकड़कर खड़ी हैं। एक अन्य वीडियो में पवन सिंह चांदनी को केक खिला रहे हैं। फैंस इसे ‘स्पेशल मूमेंट’ कहकर शेयर रहे हैं।

पवन सिंह की मां प्रतिमा सिंह का बयान भी चर्चा में है। उन्होंने एक इंटरव्यू में नई शुरुआत के संकेत दिए। कहा- बेटे का जीवन बदल जाए..इहे आशीर्वाद बा..। 2025 में हल्ला मचेगा। हमारे बेटे को खुश रहने का पूरा हक है। अगर वह कोई नई शुरुआत करना चाहता है, तो हम उसका साथ देंगे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button