ब्रेकिंग
लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

आवासीय बस्ती मे देशी शराब की दुकान को लेकर महिलाओं का कड़ा विरोध

प्रयागराज शहर के ओम गायत्री नगर मुहल्ले से नारी शक्ति का बड़ा विरोध नही खुलने देंगे दुकान

आवासीय बस्ती मे देशी शराब की दुकान को लेकर महिलाओं का कड़ा विरोध 

प्रयागराज शहर के ओम गायत्री नगर मुहल्ले से नारी शक्ति का बड़ा विरोध नही खुलने देंगे दुकान

प्रयागराज : महिलाओं ने उठाया बीड़ा नही रहेगी देशी शराब के दुकान की पीड़ा…ओम गायत्री नगर की महिलाओं ने लाम्बंद होकर मुहल्ले के बीचो बीच अरसे से चल रही देशी शराब की दुकान को लेकर आंदोलन की राह पकड़ लिया है। यहा की महिलाओं का कहना है की मुहल्ले मे खुली देशी शराब की दुकान यहाँ के लोगों के लिए नर्क का द्वार साबित हो रही है।सुबह शाम सड़क पर जाम लगाने वालो और आती जाती महिलाओं पर फबती कसने वालों से महिलाएं तंग आ चुकी है। वर्षो से इस तरह की घटनाओ से तंग आ चुकी महिलाओं ने जिलाधिकारी से अपील किया है की ओम गायत्री नगर मे मुहल्ले के बीच चलाई जा रही दुकान यहाँ से हटायी जाये।


यही नही शराब की दुकान के बगल ही केंद्रीय विश्विद्यालय का छात्रावास भी है जहाँ हजारों की संख्या मे छात्र सुबह शाम इसी रास्ते से गुजरते है। यही नही ओम गायत्री नगर, चांदपुर सलोरी मे हजारों छात्र निवास करते है ऐसे मे मुहल्ले के बीचो बीच चलाई जा रही देशी शराब का परिचालन किसी भी दृष्टि से उचित नही है। उधर मुहल्ले के लोग भी अब महिलाओं के समर्थन मे आ गये है। पियूष चौधरी, सुरेश चंद्र, जगन्नाथ मौर्य, वंदना, श्रुति, राधा, रिजवाना, कविता आदि महिलाओं का कहना शोभा रानी, नीरज द्विवेदी,सावित्री देवी, सतीश सिंह, ओम गायत्री नगर मे इस जगह पर शराब की दुकान नही खुलने दिनजायेगी चाहे इसके लिए कितना भी संघर्ष करना पड़े।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button