ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री द्वारा"नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान" के शुभारंभ का लखनऊ में वर्चुअल प्रसा... प्रतापगढ़ में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई l कुंडा में निःशुल्क बोन न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान शुरू किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्‍वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिक...
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

ब्लाक प्रमुख से अधिकारी तक के जलवे से सराबोर हो गई प्रतापगढ़ की ये ब्लाक

प्रतापगढ़ जिले में बेलखरनाथ धाम बना चर्चा का विषय, विकास खंड के सिस्टम में कमाल ही कमाल

ब्लाक प्रमुख से अधिकारी तक के जलवे से सराबोर हो गई प्रतापगढ़ की ये ब्लाक

प्रतापगढ़ जिले में बेलखरनाथ धाम बना चर्चा का विषय, विकास खंड के सिस्टम में कमाल ही कमाल

ग्लोबल भारत डेस्क : प्रतापगढ़ जनपद का बेलखरनाथ धाम वैसे तो भगवान शिव के मंदिर को लेकर जिले में प्रसिद्द है। मान्यता है कि बांझ महिला भी यहां रुद्राभिषेक करवाए तो भगवान शिव की कृपा से उसे संतान की प्राप्ति होती है। वही बेलखरनाथ धाम प्रमुख की गुंडई, गुंडा टैक्स, एस्ट्रोसन से लेकर ब्लाक NRLM के निदेशक की करोड़ो की हेराफेरी, तिरंगा झंडा बनवाने से लेकर समूहों तक हुई लूट खसोट को लेकर प्रसिद्धि पा रहा है। ब्लाक प्रमुख से लेकर खंड विकास अधिकारी तक के बेजोड़ कारनामे जनता जनार्दन के बीच सुर्खियां बटोर रही है।

ब्लाक प्रमुख के गुर्गों की करतूत से चर्चा में आया विकास खंड

दो दिन पूर्व उप निबंधक कार्यालय के सामने बैनामा कराने आए दो भाइयों को गोली मारने की घटना ने एक बार फिर से बेलखरनाथ धाम को चर्चा में ला दिया क्यों कि आरोपी सुशील सिंह इसी ब्लाक के प्रमुख है। गोली कांड में आरोपी नंबर 1 भी बनाए गए है। यही नहीं पुलिस अधीक्षक ने सभी आरोपियों के ऊपर 25/25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया। दबी जुबान लोग कह रहे है कि आरोपी यदि भाजपा नेता के संरक्षण में न होते तो अब तक बाबा का बुलडोजर अपनी फन फैला चुका होता। लेकिन इतनी बड़ी घटना के बाद रसूखदार आरोपियों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई न किया जाना एक तरफ जहां सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा है वहीं स्थानीय क्षत्रप के ऊपर भी संरक्षण देने का सवाल खड़ा हो रहा है। लोगों का कहना है कि ये घटना भविष्य में पट्टी विधानसभा की राजनीतिक तस्वीर बनाने और बिगाड़ने में प्रमुख भूमिका निभा सकती है। पीड़ित परिवार में इस बाद की दहशत है कि खुलेआम गोली मारने वाले प्रमुख और उनके गुर्गे घूम रहे है और पीड़ित परिवार दहशत में जीने को विवश है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button