ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ के पाषाणकालीन स्थल सराय नाहरराय में दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और प्रोफेसर्स का... राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विराट पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ के कुंडा में बसंती का 'वीरू' अवतार! “कुंडा से उठी सत्ता परिवर्तन की हुंकार!”—शिवपाल का ऐलान, 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार तय प्रतापगढ़ में भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। SDM vs SDM: 20 करोड़ का दहेज, 'नपुंसकता' और खूनी धमकी!"प्रतापगढ में एफआईआर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार सिपाही हुआ घायल भुलियापुर ईदगाह पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब। जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने दी मुबारकबाद। नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी  घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप — कोर्ट के आदेश पर 18 के खिलाफ मुकदमा द...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

अनाथ निराश्रित बच्चों की मदद करना पुण्य कार्य- सुमित पवार एडीजे।।

बालगृह शिशु में भेंट किया गया ठंड के वस्त्र,खेलकूद व पठन- पाठन के विविध सामग्री

बालगृह शिशु में भेंट किया गया ठंड के वस्त्र,खेलकूद व पठन- पाठन के विविध सामग्री

प्रतापगढ़। जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज सुमित पवार ने सोमवार को बाबा राम उदित सेवा संस्थान द्वारा शुकुलपुर में संचालित बाल गृह शिशु का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान शिशु गृह में रखें गये बच्चों को देखा और उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी प्राप्त किया।इस मौके पर विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अपर जिला जज सुमित पवार ने अधीक्षक को निर्देशित किया कि बालगृह शिशु में रखें गये बच्चों की साफ सफाई एवं उनके खाने पीने तथा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाय।इस दौरान मुमकिन है डेवलपमेंट फाउण्डेशन व सार्थक फाउण्डेशन भारत के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज सुमित पवार व शिक्षक हेमंत कुमार की मौजूदगी में सार्थक फाउण्डेशन के ट्रस्टी व भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता ने बालगृह शिशु आश्रम में रह रहें बच्चों को ठंड से बचाव हेतु कम्बल,पैंट-शर्ट,जूता-मोजा, टोपी, इनर, जैकेट व विभिन्न वस्त्रों के साथ पठन-पाठन एवं खेल के विविध समाग्री तथा आलमारी भेंट किया। इस दौरान वहां पर शिक्षक हेमंत कुमार द्वारा बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करते उन्हें खेल-खेल में पढाई के गुर सिखाया।

इस मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज सुमित पवार ने कहा कि अनाथ व निराश्रित बच्चों के लिए हर तरह का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों मे संस्कार शुरुआत से सिखाएं जाय तो उनके जीवन पर सकारात्मक असर पड़ते है। इस दौरान अधिवक्ता परिषद के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल ने कहा कि अनाथ बच्चों की सेवा बड़ा पुनीत कार्य है। इस मौके पर भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि निराश्रित व असहाय बच्चों जिनका कोई पालन हार नही है मानवीय संवेदना व सेवा भाव व निस्वार्थ भाव से हर सम्भव मदद का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर भारतीय भाषा अभियान के सहसंयोजक सतीश दूबे व परिषद के कोषाध्यक्ष भरत लाल,उपाध्यक्ष रवि सिंह, आश्रम के संचालक कमला कांत शुक्ल,रत्ना, स्मृति, केवला सहित आश्रम के अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button