ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ के पाषाणकालीन स्थल सराय नाहरराय में दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और प्रोफेसर्स का... राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विराट पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ के कुंडा में बसंती का 'वीरू' अवतार! “कुंडा से उठी सत्ता परिवर्तन की हुंकार!”—शिवपाल का ऐलान, 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार तय प्रतापगढ़ में भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। SDM vs SDM: 20 करोड़ का दहेज, 'नपुंसकता' और खूनी धमकी!"प्रतापगढ में एफआईआर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार सिपाही हुआ घायल भुलियापुर ईदगाह पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब। जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने दी मुबारकबाद। नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी  घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप — कोर्ट के आदेश पर 18 के खिलाफ मुकदमा द...
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जनसत्ता दल प्रदेश अध्यक्ष ने कोमल सरोज के परिजनों से मुलाक़ात

रानीगंज के बांसी गांव में पहुंचकर विधायक विनोद सरोज ने जताई संवेदना

जनसत्ता दल प्रदेश अध्यक्ष ने कोमल सरोज के परिजनों से मुलाक़ात

प्रतिनिधिमंडल ने दिया हर संभव सहायता का आश्वासन

रानीगंज के बांसी गांव में पहुंचकर विधायक विनोद सरोज ने जताई संवेदना

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के चर्चित हत्या कांड जिसने जिले को हिला कर रख दिया, पुलिस पर हमले से लेकर हंगामे के बाद अब मृतक कोमल सरोज के घर बड़े नेताओं का पंहुचना जारी है। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के बांसी गांव निवासी कोमल सरोज की दर्दनाक मृत्यु पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार भी प्रदेश अध्यक्ष व बाबागंज विधायक विनोद सरोज के नेतृत्व मे उनके परिजनों से मिला। प्रतिनिधिमंडल में उनके के साथ बिहार ब्लॉक प्रमुख राम चंदर सरोज भी शामिल थे।
विधायक विनोद सरोज ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है समाज के लिए शर्मिंदगी की बात है। विधायक ने परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाने की बात कही।उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया की राजा भैया परिवार की संवेदनाये आप के साथ है, यही नही मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि दिलाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय मिले ये सुनिश्चित करवाया जाएगा।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विहार पति राम चंद्र सरोज, प्रधान रायपुर भरखी अरविंद सरोज, प्रधान नीलमणि सिंह, राजेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में जनसत्ता दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button