ब्रेकिंग
लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

नगर पालिका अध्यक्ष ने एक वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का दिया ब्यौरा

विकास परियोजनाओं में 43 करोड़ हुए खर्च

नगर पालिका अध्यक्ष ने एक वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का दिया ब्यौरा,विकास परियोजनाओं में 43 करोड़ हुए खर्च

प्रतापगढ़। आज नगर पालिका परिषद बेल्हा-प्रतापगढ़ की अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर विकास कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर लगभग 43.01 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह राशि नगर पालिका के इतिहास में एक वर्ष के भीतर नागरिक सुविधाओं पर खर्च की गई अब तक की सर्वाधिक धनराशि है।

नगर पालिका परिषद कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने इन उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह ने आंकड़ों के साथ विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।विभिन्न वार्डों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके तहत, लगभग 36 किलोमीटर लंबी 120 से अधिक सीसी और इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण कराया गया, जिस पर 12.98 करोड़ रुपये का व्यय हुआ।नगर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। 26 किलोमीटर लंबी 116 नालियों और 3.50 किलोमीटर लंबे 7 बड़े नालों का निर्माण 17.30 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया।

शहर की प्रकाश व्यवस्था में सुधार के लिए 2.74 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसमें 25 हाईमास्ट, 426 बोलार्ड, 700 एलईडी लाइट्स और पार्कों में 5500 मीटर स्ट्रिप लाइट लगाई गई हैं। पेयजल और स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पाइपलाइन विस्तार और नए नलकूपों पर 2.17 करोड़ रुपये खर्च हुए।

सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए नाला क्लीनिंग मशीन, फॉग मशीन और मोबाइल टॉयलेट जैसे संसाधनों पर 7.82 करोड़ रुपये व्यय किए गए।नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने बताया कि कार्यभार ग्रहण करते समय उन्होंने नगर के सर्वांगीण विकास का जो संकल्प लिया था, यह उसका प्रथम पड़ाव है। उन्होंने इस विकास यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया। प्रेस वार्ता में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार मौजूद सहित सभासद मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button