ब्रेकिंग
लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।
उत्तरप्रदेशसीतापुर

सीतापुर में ड्यूटी के दौरान आरक्षी की संदिग्ध मौत, इंसास राइफल से चली तीन गोलियां

मृतक आरक्षी हिमांशु कुमार जनपद अमरोहा के ग्राम ईश्वरदेव का निवासी था

सीतापुर में ड्यूटी के दौरान आरक्षी की संदिग्ध मौत, इंसास राइफल से चली तीन गोलियां

सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्यारहवीं वाहिनी पीएसी परिसर में शनिवार सुबह गोली लगने से एक आरक्षी की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल समेत पीएसी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

advertisement
advertisment

जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षी हिमांशु कुमार जनपद अमरोहा के ग्राम ईश्वरदेव का निवासी था। वह 2021 बैच का सिपाही था और मुरादाबाद की 24वीं बटालियन पीएसी के जी दल में तैनात था। वर्तमान में सीआर ड्यूटी के तहत वह सीतापुर की 11वीं वाहिनी पीएसी में प्रतिनियुक्त था। शनिवार सुबह वह केंद्रीय आयुध भंडार के वॉच टावर पर ड्यूटी कर रहा था, तभी इंसास राइफल से निकली तीन गोलियों से उसकी मौत हो गई।

advertise
global bharat news

घटना के तुरंत बाद घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

sitapur constable news

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button