ब्रेकिंग
ईरान में प्रतापगढ़ के चीफ ऑफिसर सहित 16 भारतीय बंधक, जिलाधिकारी ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र डेरवा में 18 जन. को आ रहे अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया प्रतापगढ़: ईरान में फंसे मर्चेंट नेवी के चीफ ऑफिसर, परिजनों ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री से लगाई गुह... प्रतापगढ़ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी पहल उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक ने सबसे पहले मतदान किया। नकली सोने का लालच देकर ठगी करने अंतर्जनपदीय शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार, कई जिलों में फलाया था जाल  राष्ट्रभक्ति व निस्वार्थ भाव से देश के युवा करें कार्य- नरेंद्र ठाकुर प्रतापगढ़: मेडिकल कॉलेज के स्टाफ नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, इलाके में सनसनी मारपीट में घायल युवक की इलाज दौरान हुई मौत,मृतक के भाई का आरोप स्थानीय पुलिस नहीं कर रही है पोस्टमार... प्रतापगढ़: मिशन प्रबंधक पर अवैध वसूली के आरोप, कार्रवाई न होने पर समूह की दर्ज़नो महिलाओं ने खोला मोर...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा मान्यवर कांशीराम की जयंती मनाई गई।

आज भारतीय राजनीतिज्ञ एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा महान समाज सुधारक कांशीराम जी का जन्म-जयंती जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मनाई गई।

जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा मान्यवर कांशीराम की जयंती मनाई गई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 15 मार्च।

आज भारतीय राजनीतिज्ञ एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा महान समाज सुधारक कांशीराम जी का जन्म-जयंती जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मनाई गई।

इंदिरा भवन, अंबेडकर चौराहा, प्रतापगढ़ स्थित कार्यालय पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ0नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का प्रारंभ कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। पश्चात कांग्रेस कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ0नीरज त्रिपाठी ने कहा कि दलित, वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की प्रखर आवाज, सामाजिक न्याय के पुरोधा और बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर हम उन्हें सादर नमन करते हैं।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने अपने विचारों और सामाजिक आंदोलनों के जरिये सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को नई ऊंचाई दी। उनके विचार पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

संगोष्ठी में मुख्य रूप से निवर्तमान कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, जिला सचिव सुरेश मिश्रा, राम रतन तिवारी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो.वसीम, राधे श्याम दूबे, रियाज सुलतान, शहजाद सलमानी, अरबाज आलम, नगर प्रभारी संजय इश्तियाक, बेलाल अहमद, रामधन यादव, राम मनोहर, मीरा देवी, आदि उपस्थित रहे l

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button