ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की दिशा व दशा बदली है: भूपेन्द्र पाण्डेय कांग्रेस ने शुरू करेगी "वोट चोर-गद्दी छोड़" हस्ताक्षर अभियान। यत्र तत्र सर्वत्र सर्वमान्य है भारत की राष्ट्र भाषा हिन्दी - ओम प्रकाश प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र के संग्रामपुर ग्रामसभा की समस्या पर विचार। प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार कार का कहर हुआ भीषण सड़क हादसा हिंदी सिर्फ भाषा नहीं हमारे देश की आत्मा है - न्यायमूर्ति ग्रामीण नेतृत्व विकास हेतु प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न। प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र के भोरई का पुरवा एवं डड़वा गांव के ग्रामीणों का नाम वोटर लिस्ट में नह... सरकारी कुप्रबन्धन के कारण खाद तथा बिजली पानी को लेकर जनता हो उठी है त्रस्त- प्रमोद तिवारी राजनीति के समुद्र में जनसत्ता का मंथन जारी इस बार निकल सकता है मोती
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

होली पर सड़क हादसे में दो की मौत

(प्रतापगढ़/कुंडा,) संवाददाता। होली की पूर्व संध्या से दूसरे दिन तक जश्न के दौरान लोगों की बाइक की हैंडिल कंटोल से बाहर हो गई। इस दौरान चार लोगों की जान चली गई। जबकि 70 से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कई लोग अब तक मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज तक इलाज करा रहे हैं। होली जलने से कुछ देर पहले गुरुवार शाम को ही जामताली के पास बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई थी।

शुक्रवार को लालगंज कोतवाली के सरदार का पुरवा नन्हेंलाल कोरी का 23 वर्षीय बेटा लवकुश बहन के घर सांगीपुर के सिंघनी गांव गया था। सुबह करीब 10 बजे वह अपनी भांजी अंशिका को बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान अंतू छतरपुर शिवाला के ग्राम प्रधान हरिनाम सिंह ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

oplus_2
इससे लवकुश और अंशिका घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ग्राम प्रधान कार सहित भाग निकला। दोनों घायलों को लालगंज ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां लवकुश की मौत हो गई। इसी तरह कुंडा कोतवाली के पिंगरी गांव निवासी भोलानाथ का 30 वर्षीय बेटा त्रिभुवन नाथ पटेल होली के दिन शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे अपनी बहन शांति पटेल के घर बहरेवा जा रहा था। नेवली का पुरवा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले आई। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुरुवार शाम से शनिवार शाम तक कंधई, कोहंडौर, अंतू, जेठवारा, मानधाता, नगर और देहात कोतवाली इलाके में हुए हादसों में 50 से अधिक लोग घायल हो गए। एक घायल बेसुध सड़क किनारे पड़ा था। उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। एक्सीडेंट में गंभीर चोटें आने के कारण 34 लोगों को भर्ती किया गया। जबकि करीब दो दर्जन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कुंडा, मानिकपुर, संग्रामगढ़, महेशगंज, बाघराय इलाके में भी हुएहादसों में 21 घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। रानीगंज, पट्टी और लालगंज इलाके में भी होली पर हुए हादसों में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button