ब्रेकिंग
पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा हुई। पत्रकार राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाएं: संतोष गंगवार गुरुग्राम ग्लोबल हाइट्स विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न। जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा न्यायिक शुचिता के लिए सवालों के समाधान पर कौंध रहा गहरा प्रश्नचिन्ह ..... रफ्तार, लापरवाही या सिस्टम की चूक? प्रतापगढ़ में पलटा 16 चक्का ट्रक, बाल-बाल बची जानें कुंडा में 1.20 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का शिलान्यास कुंडा में एसपी दीपक भूकर का पैदल मार्च, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर सख्त रुख प्रतापगढ़: दबंगों के हौसले बुलंद, महिला और उसकी बेटी को अपहरण की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी कंधों पर किताबें नहीं, सपनों का बोझ—भारी बस्तों तले दबता बचपन आखिर कब तक? खाकी का मान: कानपुर नगर में तैनात आरक्षी बना पीसीएस अधिकारी
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

वर्ष प्रतिपदा और डॉ. हेडगेवार जी के जन्मदिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयागराज के माधवनगर में सभी स्वयंसेवकों द्वारा वर्ष प्रतिपदा एवं परमपूज्य आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वर्ष प्रतिपदा और डॉ. हेडगेवार जी के जन्मदिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रयागराज, 31 मार्च।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयागराज के माधवनगर में सभी स्वयंसेवकों द्वारा वर्ष प्रतिपदा एवं परमपूज्य आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर शिवाजी शाखा में नगर के सभी स्वयंसेवकों ने एकत्र होकर आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया और डॉ. हेडगेवार जी के राष्ट्रप्रेम और संगठन शक्ति को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य, राजश्री टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के निदेशक श्री सत्यपाल जी ने वर्ष प्रतिपदा के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि किस प्रकार से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का वैज्ञानिक आधार है, जब प्रकृति एक नवीन ऊर्जा के साथ मानव जीवन को प्रेरित करती है। इस समय नई फसल का आगमन होता है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके विपरीत, पाश्चात्य संस्कृति में मनाया जाने वाला नववर्ष पूरी तरह से अवैज्ञानिक और प्राकृतिक चक्र के विपरीत है

सत्यपाल जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि किस प्रकार नागपुर में जन्मे एक बालक, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी ने हिंदू राष्ट्र की संकल्पना को अपने हृदय में संजोया और संपूर्ण राष्ट्र को एकत्रित कर एकमत करने का कार्य किया। आज उन्हीं के विचारों के मार्गदर्शन में भारत परम वैभव की ओर अग्रसर हो रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघचालक श्रीमान विजय जी ने तथा संचालन श्रीमान उग्रसेन जी द्वारा किया गया। शिव प्रकाश जी ने सभी स्वयंसेवकों को संघ स्थान पर एकत्र कर प्रणाम कराया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाइयां दीं और उल्लासपूर्वक नववर्ष का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री राकेश सेगर जी, रविंद्र नाथ जी, राम प्रकाश जी, भारतेंदु जी, पंकज जी, श्यामसुंदर जी, संजीव जी, अजय जी, जितेंद्र पाल जी और कमलेश जी, राम जी, आनंद जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर स्वयंसेवकों ने नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कर हर्ष और उल्लास के साथ वर्ष प्रतिपदा का स्वागत किया। कार्यक्रम ने नगर के स्वयंसेवकों में नई ऊर्जा और राष्ट्रसेवा का भाव जागृत किया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button