ब्रेकिंग
जीडीपी में सबसे नीचे प्रतापगढ़! विकास पुरुषों की सोंच पर प्रश्न चिन्ह? राष्ट्र सेविका समिति नें किया शस्त्र पूजन  भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित : सुभाष जी भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित: सुभाष जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग में सेवा विभाग द्वारा कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ - पत्नी की हत्या कर रची थी लूट की झूठी कहानी,पति गिरफ्तार, खून सना पत्थर बरामद खाद की कालाबाजारी! 1600 में बेच रहे 1350 की डी ए पी खाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक बार फिर गौ रक्षा के लिए आंदोलन पर उतरने का ऐलान किया। प्रतापगढ़ जीआरपी को मिली 47 लाख की बड़ी सौगात,DG रेलवे ने किया प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज माधव नगर के गोकुल बस्ती में हुआ भव्य पथ संचलन।

प्रयाग भाग दक्षिण के माधव नगर, गोकुल बस्ती में आज विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन अत्यंत उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।

प्रयागराज माधव नगर के गोकुल बस्ती में हुआ भव्य पथ संचलन।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रयागराज, 7 अक्टूबर।

प्रयाग भाग दक्षिण के माधव नगर, गोकुल बस्ती में आज विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन अत्यंत उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान उग्रसेन जी, नगर कार्यवाह माधव नगर रहे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पांच प्राण के विषय में विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला तथा संघ द्वारा समाज में किए जा रहे राष्ट्रनिर्माण कार्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान विजय जी, नगर संघचालक ने की। इस अवसर पर श्रीमान विक्रम जी एवं अतुल जी का विशेष योगदान रहा।

पथ संचलन गोकुल पार्क से प्रारंभ होकर डाले, रवि जी की आवाज, घुंघरू मार, कलश गार्डन, फूल सिंह का आवास, वंशपतिका, पांडे गली, मोहित चक्की, विधायक पूजा पाल जी का आवास होते हुए अतुल जी की आवाज से शुभ गैस एजेंसी के पास से होकर गोकुल पार्क के पश्चिमी गेट पर समाप्त हुआ। पूरे मार्ग में नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में उषा जी, रेखा जी, पारुल जी, वीना जी, कल्पना जी, सरस्वती जी, मधु वर्मा जी एवं सोनम जी सहित समाज की बहनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

यह आयोजन संघ के शताब्दी वर्ष में समाजिक एकता, राष्ट्रभक्ति और संगठन की भावना से ओतप्रोत करने वाला रहा।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button