ब्रेकिंग
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में धूमधाम से मनाया गया विश्व नर्स दिवस प्रधान पद के भावी प्रत्याशी ने प्रधान पुत्र पर धमकी देने का लगाया आरोप अमेठी: पत्रकार के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे ने पकड़ा तूल लखनऊ में आयोजित "अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम" में मांधाता के शिक्षक शिव भूषण मिश्र का सम्मान हुआ। एमडीपीजी कॉलेज में "उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा में समन्वय- चुनौतियां एवं संभावनाएं" विषय पर परि... सकारात्मक पत्रकारिता ही राष्ट्र की आत्मा है: ओम प्रकाश मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार अनियमितता के विरुद्ध जल्द होगा जन-आन्दोलन- डॉ नीरज त्रिपाठी राष्ट्रीय लोक अदालत में 139013 वादों का हुआ निस्तारण राष्ट्रगान की तरह ‘वंदे मातरम्’ को भी राष्ट्रगौरव का दर्जा देने के निर्णय का राम नाईक द्वारा स्वागत। जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
उत्तरप्रदेशकौशाम्बीचित्रकूटप्रतापगढ़प्रयागराज

वृद्ध का शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

(प्रतापगढ़ )कुंडा। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई वृद्ध की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस से शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गया। दो बेटों के बाहर होने के कारण उनके आने के इंतजार में परिजन शव लेकर घर पर बैठे हैं।

बेटों के आने के बाद उसका अंतिम रविवार को किया जाएगा। महेशगंज थाना क्षेत्र के पींग गांव निवासी 70 वर्षीय कड़ेदीन यादव की शुक्रवार सुबह उस समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जब वह सुबह घर से खेत देखने निकला था।

परिजनों ने वृद्ध की मौत पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार शाम करीब चार बजे मृतक का शव घर पहुंचा तो परिजनो में चीत्कार मच गया, लेकिन उसका अंतिम संस्कार शनिवार को नहीं हो सका। मृतक के दो बेटे अशोक कुमार और अवधेश मुंबई में रहते हैं, उनके घर पहुंचने पर रविवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एसओ मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि बेटों के बाहर होने के कारण शनिवार को अंतिम संस्कार नहीं हुआ। बेटों के आने पर रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button