ब्रेकिंग
बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

शैक्षिक ढ़ांचे की मजबूती के साथ रामपुर खास में बुनियादी विकास भी दिखाई देगा- मोना

बसन्तोत्सव पर आयोजित शैक्षिक समारोह में क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने मेधावियों को लैपटाप प्रदान कर सम्मानित किया।

शैक्षिक ढ़ांचे की मजबूती के साथ रामपुरखास में बुनियादी विकास भी दिखाई देगा- मोना

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लालगंज प्रतापगढ़, 3 फरवरी।

बसन्तोत्सव पर आयोजित शैक्षिक समारोह में क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने मेधावियों को लैपटाप प्रदान कर सम्मानित किया।

वहीं विधायक ने विद्यालयों को विधायक निधि से शैक्षणिक कक्ष के लिए दो-दो लाख रूपये व एक-एक सोलर लाइट की भी सौगात सौंपी। सोमवार को सिलौधी स्थित बेनीमाधव इण्टरमीडिएट कालेज में बसन्त पंचमी पर हुए शैक्षिक महोत्सव का विधायक आराधना मिश्रा मोना द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

यहां विधायक मोना ने विद्यालय के हाईस्कूल के मेधावी अंकुल गुप्ता तथा इण्टर की छात्रा संध्या मौर्य को सरयू समाज कल्याण संस्थान की ओर से लैपटाप प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में देश के मान को बढ़ा रही हैं।

हाल ही में अण्डर-19 टी टवेन्टी में भारतीय महिला टीम के द्वारा चैम्पियन ट्राफी हासिल करने को उन्होने देश के लिए बड़ी उपलब्धि कहा। उन्होनें कहा कि रामपुरखास में शैक्षिक ढांचे को विकास की बुनियादी मजबूती देने के लिए वह क्षेत्र को शिक्षा का हब बनाने में सदैव तत्पर रहेगी।

उन्होने कहा कि राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के सहयोग से मेधावियों को बेहतर शिक्षा के साथ यहां सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होेने विद्यालय में शैक्षणिक कक्ष के लिए विधायक निधि से दो लाख रूपये तथा एक सोलर लाइट की सौगात भी सौंपा। सौगात पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता देवी सहाय बाजपेई व संयोजन उप प्रबन्धक प्रवीण त्रिपाठी ने किया। इसके पहले विधायक मोना ने लखनसूरपुर में चन्द्रशेखर मिश्र इण्टरमीडिएट कालेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुई।

यहां उन्होने सरयू समाज कल्याण संस्थान के बैनरतले विद्यालय के मेधावी हाईस्कूल के छात्र आयूष तिवारी व इण्टर की छात्रा अंजू उपाध्याय को लैपटाप प्रदान कर सम्मानित किया।

विधायक आराधना मिश्रा ने विद्यालय में शैक्षिक भवन के लिए यहां भी दो लाख रूपये तथा एक सोलर लाइट की विधायक निधि से सौगात सौंपी। प्रतिभाओं के सम्मान व सौगात को लेकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे दिखे। कार्यक्रम का संयोजन प्रबन्धक अजीत मिश्र ने किया।

वहीं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने बसन्तोत्सव पर रामपुर कसिहा में जय मां काली मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुई।

बाबा घुइसरनाथ धाम में विधायक आराधना मिश्रा मोना ने बसंत पंचमी पर मत्था टेक लोकमंगल की कामना की। यहां मंदिर परिसर में महन्त मयंकभाल गिरि, पं. वीरेन्द्रमणि तिवारी, पं. विपिन तिवारी के संयोजन में विधायक मोना को मां सरस्वती का महाप्रसाद सौपा गया।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, जगदीश मिश्र, रविप्रकाश श्रीवास्तव, अरूण सिंह, शैलेन्द्र सरोज, राजू मिश्र, केडी मिश्र, पप्पू तिवारी, महेन्द्र सिंह, त्रिभु तिवारी, अतुल शुक्ल, मुरलीधर तिवारी, भुवनेश्वर शुक्ल, मुन्नन सिंह, शिवकुमार साहू, प्रभात ओझा आदि रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button