ब्रेकिंग
11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न। राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपद शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ संपन्न, विशम्भर शर्मा बने अध्यक्ष तुलसीसदन में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य रूप से हुआ आयोजन एन.एम.ओ. काशी प्रांत के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन विनय त्रिपाठी बने DIG CRPF, विशेष समारोह का हुआ आयोजन 
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल -- धीरज ओझा

11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

रानीगंज, प्रतापगढ़। जिला सेवायोजन कार्यालय, प्रतापगढ़ के तत्वावधान में मंगलवार, तीन नवंबर 2026 को स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज, रानीगंज में रोजगार मेले (कैंपस प्लेसमेंट) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा उपस्थित रहे। रोजगार मेले में कुल 11 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिनके माध्यम से 447 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन किया गया। यह आयोजन क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

मुख्य अतिथि अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं के कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार युवाओं के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं को उनकी योग्यता एवं प्रतिभा के अनुरूप अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा ने भी रोजगार मेले के सफल आयोजन की सराहना करते हुए चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी, संबंधित संस्थान के प्रतिनिधि, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button