शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
विरोध प्रदर्शन 2 नवम्बर से 5 नवंबर तक प्रदेश के सभी अनुदानित महाविद्यालयों में शिक्षकों के द्वारा किया जा रहा है

फुपुक्टा के आह्वाहन पर पीबीपीजी कॉलेज में शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी
गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़। खबर प्रतापगढ़ जहां प्रताप बहादुर पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज प्रतापगढ़ सिटी प्रतापगढ़ में फुपुक्टा के आह्वाहन पर महाविद्यालय के शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन, चिकित्सकीय अवकाश, 65 साल रिटायरमेंट, नोशनल इंक्रीमेंट सहित अपनी 30 लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन 2 नवम्बर से 5 नवंबर तक प्रदेश के सभी अनुदानित महाविद्यालयों में शिक्षकों के द्वारा किया जा रहा है,जिसमें सभी शिक्षक काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे। इस मौके पर आज फुपुक्टा महामंत्री प्रो प्रदीप कुमार सिंह, प्रसुऑक्टा उपाध्यक्ष डॉ प्रणव ओझा भी उपस्थित रहे।
पीबीपीजी कॉलेज ईकाई शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा के के सिंह, महामंत्री डॉ अखिलेश मोदनवाल ने इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।इस दौरान प्रो उपेंद्र सिंह, प्रो राजीव सिंह, श्रीमती रश्मि सिंह, प्रो श्रद्धा श्रीवास्तव, डा सी पी पाण्डेय, डा देवेश सिंह, डा राकेश सिंह, डा वंदना सिंह श्री नीरज पांडे, डा नीरज त्रिपाठी, डा प्रीति श्रीवास्तव डा रेनू सिंह, डा भूपाल सिंह, डा अजीत सिंह आदि शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन में प्रतिभाग किया।


