ब्रेकिंग
बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई।

प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्य तिथि आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ0नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में मनाई गई।

प्रतापगढ़ में कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 17 फरवरी।

प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्य तिथि आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ0नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में मनाई गई।

कार्यक्रम का प्रारंभ कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। पश्चात कांग्रेस कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी का संचालन निवर्तमान नगर अध्यक्ष इरफान अली ने किया l

संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ0नीरज त्रिपाठी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी हमेशा दलित, शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए प्रयत्नशील रहे और संघर्ष करते रहे l

कहा कि उनका सादा जीवन, सरल स्वभाव, स्पष्ट विचार, अदम्य इच्छाशक्ति बरबस ही लोगों को प्रभावित कर लेती थी और लोग उनके विराट व्यक्तित्व के प्रति आकर्षित हो जाते थे l बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उसे प्रगति पथ पर लाने और विकास को गति देने में उनके अपूर्व योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा l

संगोष्ठी में मुख्य रूप से निवर्तमान कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मकरंद शुक्ला, नगर प्रभारी संजय इश्तियाक, एन.एस.यू. आई के जिलाध्यक्ष शुभम मिश्रा, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, राम रतन तिवारी, जयदेव शर्मा, फिरोज खान, मो वसीम, रियाज सुलतान, तीरथ राज गुप्ता, मो.ईदरिशी, राजेन्द्र मौर्य, चन्द्रनाथ शुक्ला, राधे श्याम दूबे, सुरेश मिश्रा, रामधन यादव, अश्वनी उपाध्याय, अरुण पाण्डेय , मो.दिलशाद आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button