ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्य... महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन की जयंती ... मिर्ज़ापुर का प्राकृतिक सौंदर्य 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को लखनऊ में दिखाया जाएगा। सेवा ही संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने वृद्धजनों का लिया आशीर्वा... पितरों का श्राद्ध अहो सौभाग्य हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह में कविगोष्ठी का आयोजन हुआ। कचेहरी में अड्डा जमाए फर्जी वक़ीलों से कब्जा मुक्त के निर्देश कड़ाई से अचार संहिता अनुपालन के लिए प्रतापगढ़ में गठित हुई टीमें  मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्ला-बोल, भारी बारिश में पुलिस ने कांग्रेसियों... राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में शिव शंकर तिवारी "सोहगौरा" को राष्ट्रीय "हिन्दी भक्त सम्मान" 2026
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्यकारी अध्यक्ष की कमान

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की बेहद करीबी मानी जाती हैं मोना मिश्रा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्यकारी अध्यक्ष की कमान

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ ग्लोबल भारत।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी राजनीतिक समीकरणों और चुनावों को साधने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन में एक बड़ा और अहम फेरबदल किया है। पार्टी हाईकमान ने प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक और विधानमंडल दल (CLP) की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, दूसरी ओर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और सहारनपुर से लोकसभा सांसद इमरान मसूद को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष (Working President) बनाया गया है।

सोशल इंजीनियरिंग पर खास जोर

कांग्रेस का यह नया संगठनात्मक ढांचा आगामी रणनीतियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी ने इस नियुक्ति के जरिए एक मजबूत सोशल इंजीनियरिंग साधने की कोशिश की है।

आराधना मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष): ब्राह्मण चेहरे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा को कमान सौंपकर पार्टी ने सवर्ण और खासकर ब्राह्मण मतदाताओं के बीच अपनी पैठ को और मजबूत करने का संदेश दिया है। वह पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की बेहद करीबी मानी जाती हैं और राज्य की राजनीति में उनकी आक्रामक व मुखर शैली की पहचान रही है

इमरान मसूद (कार्यकारी अध्यक्ष): पश्चिम उत्तर प्रदेश में मुस्लिम मतदाताओं और मजबूत जनाधार वाले नेता इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने अल्पसंख्यक वर्ग को एक बड़ा संदेश दिया है। उनकी नियुक्ति से मैदानी स्तर पर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की उम्मीद है।

अजय राय का कार्यकाल समाप्त

इस फेरबदल के साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी अब नए नेतृत्व के साथ उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति में नए तेवर और कलेवर के साथ उतरने की तैयारी कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी राज्य में संगठन को बूथ स्तर तक धार देने और विपक्षी खेमे में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ करने के लिए जल्द ही कुछ और नियुक्तियां भी कर सकती है। देखना यह होगा कि आराधना मिश्रा और इमरान मसूद की यह नई जोड़ी कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में कितना फायदा पहुंचा पाती है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button